फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neetu Kapoor: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, शादी की 42वीं सालगिरह पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 22 Jan 2022 04:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 Jan 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor remembers Rishi Kapoor on wedding anniversary with Sweet picture
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर, अपने पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं। आज यानी 22 जनवरी को अपनी शादी की 42वीं सालगिरह पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर उन्हें याद किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उनकी याद में..."।

Neetu Kapoor remembers Rishi Kapoor on wedding anniversary with Sweet picture
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ये तस्वीरें तब की हैं जब दोनों लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' में एक एपिसोड के लिए एक साथ दिखाई दिए थे। नीतू और ऋषि कपूर के प्रशंसकों को भी दंपति की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वह कमेंट सेक्शन पर ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

Neetu Kapoor remembers Rishi Kapoor on wedding anniversary with Sweet picture
ऋषि कपूर-रिद्धिमा कपूर - फोटो : ऋषि कपूर-रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने माता-पिता को उनकी सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं। रिद्धिमा ने ऋषि और नीतू कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए एक दिल के इमोजी के साथ लिखा 'लव'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor remembers Rishi Kapoor on wedding anniversary with Sweet picture
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋषि और नीतू कपूर की शादी आज ही के दिन सन 1980 में हुई थी। उनके दो बच्चे - रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। ऋषि ने 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

विज्ञापन
Neetu Kapoor remembers Rishi Kapoor on wedding anniversary with Sweet picture
नीतू कपूर - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू जल्द ही 'जुग जुग जीयो' में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed