फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से ऋषि कपूर को छोड़ देने के बारे में सोचने लगीं थीं नीतू, खुद किया था खुलासा

Sat, 27 Mar 2021 06:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor said in The Kapil Sharma Show that she would think of living Rishi kapoor read the full story
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें उनके सभी चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। फिल्में हो या फिर नीतू कपूर संग शादी ऋषि के जीवन का हर लम्हा उनके चाहने वालों के लिए खास रहा। बॉलीवुड में ऋषि और नीतू की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों तरह से पसंद की जाती थी। ऋषि और नीतू पहले एक दूसरे के दोस्त बने थे और फिर उन्होंने शादी कर ली थी। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया था जब नीतू कपूर ने ऋषि को छोड़ने का मन बना लिया था। 

Neetu Kapoor said in The Kapil Sharma Show that she would think of living Rishi kapoor read the full story
ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। दोस्ती से प्यार और फिर शादी का ये रिश्ता खट्टी मीठी यादों से जुड़ा रहा। दोनों ने  जिंदगी के 40 साल साथ बिताए। ऋषि का वक्त अच्छा रहा हो या बुरा हर वक्त में नीतू उनके साथ खड़ी रहीं। हलांकि ऋषि कपूर का व्यवहार थोड़ा कड़क और कंजूस बताया जाता था। ऐसे में नीतू कभी कभी उनसे परेशान हो जाया करती थीं।

Neetu Kapoor said in The Kapil Sharma Show that she would think of living Rishi kapoor read the full story
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात का खुलासा खुद नीतू ने 'द कपिल शर्मा शो' में किया था। नीतू और ऋषि बतौर मेहमान कपिल के शो पर पहुंचे थे। वहां जब दोनों के रिश्ते पर बात होने लगी तो नीतू ने कहा कि, 'हमें 37 साल साथ में हो गए है और दिन में एक समय ऐसा जरूर होता है जब मैं सोचती हूं कि बस अब मैं जा रही हूं'।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor said in The Kapil Sharma Show that she would think of living Rishi kapoor read the full story
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram

आगे नीतू ने कहा, 'फिर मैं इनकी अच्छाइयों के बारे में सोचती हूं और रूक जाती हूं'। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद ऋषि कपूर और कपिल शर्मा के साथ साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी हंस पड़े थे। दर्शकों को भी नीतू और ऋषि की ये खट्टी मीठी नोंकझोंक काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
Neetu Kapoor said in The Kapil Sharma Show that she would think of living Rishi kapoor read the full story
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि साल 2020 में ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनकी बीमारी पता चलने से लेकर आंखिरी सांस तक नीतू ऋषि के साथ खड़ी रहीं थीं। उनके निधन से नीतू को बहुत दुख पहुंचा था। हालांकि अब वो खुद को सामान्य करते हुए अपनी जिंदगी जी रही हैं। नीतू बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed