फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netflix Reshoot: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हो रहीं ‘संस्कारी’, इन दो शोज को गालियां हटाकर रीशूट करने की तैयारी

Sat, 01 Mar 2025 04:41 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 01 Mar 2025 04:41 PM IST
सार

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी मनोरंजन सामग्री में गालियों और अश्लील दृश्यों की भरमार की शिकायतों को काफी गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
Netflix to Reshoot series Mandala Murders and Rana Daggubati Rana Naidu Season 2 for removing abuses
राणा नायडू 2-मंडला मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @Netflix

देश विदेश के तमाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अश्लील सामग्री परोसने की जो होड़ लगी हुई है, उनकी शुरुआत करने का काफी कुछ दोष अमेरिकी ओटीटी नेटफ्लिक्स का माना जाता है। इस ओटीटी ने विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप के साथ मिलकर अपनी पहली ही हिंदी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में जो कुछ किया, उसका परिणाम देश की मनोरंजन इंडस्ट्री आज तक भुगत रही है। सबमें गालियों वाले शोज बनाने की होड़ मची और मामला सिर से ऊपर निकलता दिखा तो सरकार को भी चाबुक फटकारनी ही पड़ी।

Netflix to Reshoot series Mandala Murders and Rana Daggubati Rana Naidu Season 2 for removing abuses
नेटफ्लिक्स - फोटो : एक्स/नेटफ्लिक्स इंडिया

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी मनोरंजन सामग्री में गालियों और अश्लील दृश्यों की भरमार की शिकायतों को काफी गंभीरता से लिया है। मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफार्मों के लिए सख्त एडवाइजरी भी जारी की है, इस गाइडलाइन के तहत अश्लील, भद्दे और अभद्र भाषा वाले कंटेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस नए नियम का असर अब बड़ी वेब सीरीज पर भी साफ दिख रहा है। ‘अमर उजाला’ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार ओटीटी नेटफ्लिक्स की कम से कम दो बड़ी वेब सीरीज को इसी के चलते फिर से शूट किया जा रहा है।

Netflix to Reshoot series Mandala Murders and Rana Daggubati Rana Naidu Season 2 for removing abuses
राणा नायडू सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix

अश्लील, भद्दे और अभद्र भाषा वाले डायलॉग्स और सीन्स होने के चलते बहुचर्चित वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन अटक गया है। नेटफ्लिक्स की क्रिएटिव टीम ने इस शो में से गालियां हटाने का फैसला किया है। सीरीज की पहले सीजन में दिग्गज अभिनेता वेंकटेश को गालियां देते और अजीबोगरीब हरकतें करते देख दर्शक चौंक गए थे। ये सीरीज 2013 में आई अमेरिकन क्राइम ड्रामा ‘रे डोनोवन’ का भारतीय अनुकूलन है, लेकिन इसके अनुकूलन में इसे बनाने वालों ने कुछ ज्यादा ही ‘ओटीटी अनुकूलता’ डाल दी थी। सीरीज का पहला सीजन 10 मार्च 2023 को आया था और अब इसके दूसरे सीजन की रिलीज को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix to Reshoot series Mandala Murders and Rana Daggubati Rana Naidu Season 2 for removing abuses
राणा नायडू सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix

करन अंशुमन और सुपर्ण वर्मा के राना दग्गुबाती, वेंकेटेश दग्गुबाती, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा और सुरवीन चावला अभिनीत शो ‘राणा नायडू’के दूसरे सीजन में अर्जुन रामपाल विलन के किरदार मे दिखाई देंगे। शो का टीजर हाल ही में नेटफ्लिक्स के सालाना कार्यक्रम ह्वाट्स नेक्स्ट में रिलीज किया जा चुका है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इसके ओटीटी पर आने में अभी काफी समय है। और, इसकी वजह ये है कि शो बनाने वालों ने जो कुछ चैनल को परोसा है, उसे फिर से शूट करके लाने को कहा गया है। इस बार शो में गालियां न हों, इसकी खास हिदायत इसके मेकर्स को दी गई है।

विज्ञापन
Netflix to Reshoot series Mandala Murders and Rana Daggubati Rana Naidu Season 2 for removing abuses
मंडला मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix

चौंकाने वाली खबर ये भी कि नेटफ्लिक्स ने जिस दूसरी सीरीज को फिर से शूट करने को कहा है, वह सीरीज पारिवारिक फिल्में बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म्स की सीरीज है। वाणी कपूर को ओटीटी वेब सीरीज में लॉन्च करने की तैयारी कर रही वाईआरएफ की सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ से भी अनावश्यक दृश्य हटाने, अश्लीलता कम करने और गालियां पूरी तरह से हटाने की बात चल रही है। वाणी कपूर के अलावा इसमें वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला और जमील खान जैसे नामचीन कलाकार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed