{"_id":"67c209387ef95d2bf90790ae","slug":"priyanka-chopra-mother-madhu-chopra-told-manish-malhotra-share-a-gossip-text-to-actress-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका को ही भेज दिया नामी डिजाइनर ने उनकी बुराई वाला मैसेज, क्या रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका को ही भेज दिया नामी डिजाइनर ने उनकी बुराई वाला मैसेज, क्या रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा को मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन को अच्छे से संभालना आता है। हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक पुराना किस्सा सुनाया, जब एक नामी डिजाइनर ने एक्ट्रेस को ही उनकी बुराई वाला मैसेज भेज दिया। इसके बाद क्या हुआ, जानिए?
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वह इंडस्ट्री में कई लोगों की अच्छी दोस्त भी हैं। यहां तक कि जो लोग प्रियंका को पसंद नहीं करते हैं बाद में उनके नेचर की वजह से उनके कायल हो जाते हैं। एक नामी डिजाइनर से जुड़ा ऐसा ही किस्सा मधु चोपड़ा यानी प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में साझा किया।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोस्ताना में साथ काम किया
लहरे रेट्रो को दिए गए एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा बताती हैं कि दोस्तान फिल्म की शूटिंग के दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर रहे हैं। किसी वजह से इनकी सेट पर नहीं बन रही थी। जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई तो करण जौहर ने एक मैसेज मनीष मल्होत्रा को किया।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने वेस्टर्न कपड़े छोड़ इसलिए पहनना शुरू किया था सलवार सूट, मां ने बताई वजह
डिजाइनर और प्रियंका आज अच्छे दोस्त हैं
मनीष मल्होत्रा का मैसेज देखकर प्रियंका को बुरा लगा। बाद में मनीष को अहसास हुआ कि उन्होंने गलती कर दी है। दोनों ने आपस में बातचीत की। इसके बाद सारी गलतफहमियां दूर हो गईं। आगे चलकर मनीष मल्होत्रा और प्रियंका बहुत अच्छे दोस्त बन गए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिल्म 'एसएसएमबी' में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए भी प्रियंका पिछले दिनों साउथ इंडिया में देखी गईं। यह एक बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म के लिए प्रियंका ने भी अच्छी-खासी फीस चार्ज की है। फिल्म 'एसएसएमबी' साल 2027 में रिलीज होगी, इसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।