फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के पति का बेडरूम सीक्रेट: निक जोनस को 'सेक्स सिंबल' बुलाते हैं फैंस, किया ये खुलासा

Mon, 17 May 2021 04:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 17 May 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Nick Jonas Priyanka Chopra husband is called as adult symbol by fans talks about playlist bedroom secret
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram

ग्लोबल अभिनेत्री कहलाने वाली देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वे अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में आ जाती हैं तो कभी निजी जीवन और अपने पति को लेकर। अब वह एक बार फिर से पति निक जोनस के कारण भारतीय फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका तो भारत से लेकर विदेशी फिल्म इंडस्ट्री तक मशहूर हैं ही, उनके पति भी कुछ कम नहीं हैं। उम्र में अभिनेत्री से छोटे निक जोनस ने भी सिंगिंग से लेकर अभिनय तक में खूब नाम कमाया है। हर साल उनके गानों के कई एलबम्स निकलते हैं जो पश्चिम में काफी मशहूर हैं। इनमें स्पेसमैन (Spaceman) का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सेट द मूड (SET THE MOOD), हैप्पीनेस बेगिन्स (Happiness Begins), निक जोनस (Nick Jonas), लास्ट ईयर वाज कॉम्प्लिकेटेड (Last Year Was Complicated), सॉन्ग फ्रॉम हाऊ टू सक्सीड इन बिजनेस विदाउट रियली ट्राइंग (Songs from How to Succeed in Business Without Really Trying) जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। लेकिन अब वह अपने गानों को लेकर बेडरूम सीक्रेट पर बात कर सुर्खियों में हैं।

Nick Jonas Priyanka Chopra husband is called as adult symbol by fans talks about playlist bedroom secret
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram

निक जोनस ने अपने सिंगिंग करियर में हर तरह के गानें गाए और भाइयों संग मिलकर बनाए हैं। इनमें जोशिले और हाई बीट म्यूजिक से लेकर रोमांटिक गानें तक शामिल हैं। लेकिन वो खुद क्या सुनना पसंद करते हैं ये उनके फैंस को इस बार पता चला है। साथ ही यह भी सामने आया है कि लोग उनके गानों को कितना पसंद करते हैं।

Nick Jonas Priyanka Chopra husband is called as adult symbol by fans talks about playlist bedroom secret
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

निक ने अपनी प्लेलिस्ट के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास एक अच्छा सेक्स प्लेलिस्ट है। दरअसल, साक्षात्कार के दौरान उनसे कहा गया कि प्रेमी जोड़े अपने अंतरंग क्षणों और रोमांस के दौरान उनके गानों का इस्तेमाल करते हैं। इतना सुनते ही निक ने इसे चापलूसी बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas Priyanka Chopra husband is called as adult symbol by fans talks about playlist bedroom secret
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram

इसके साथ ही सिंगर ने खुद अपनी प्लेलिस्ट का भी खुलासा किया। वे बोले कि मैं मानता हूं कि ऐसे समय के लिए एक अच्छी प्लेलिस्ट होनी चाहिए। मेरे पास भी बेहतर प्लेलिस्ट है। लेकिन इनमें मैं अपने गानों को शामिल नहीं करना चाहता। साथ ही वो अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए बोले कि मेरे गाने और मेरी प्लेलिस्ट थोड़ी अलग है।

विज्ञापन
Nick Jonas Priyanka Chopra husband is called as adult symbol by fans talks about playlist bedroom secret
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

निक जोनस ने कहा कि यदि कोई मेरे गाने को अपने अनुभव के लिए इस्तेमाल करता है तो मुझे खुशी है। वहीं, यह कहने पर कि निक को उनके गानों की वजह से उनकी ऑडियंस सेक्स सिंबल के तौर पर पुकारती है, उन्होंने बड़ा सरल जवाब दिया। वो बोले कि यह महज चापलूसी है। मैं इन सब बातों पर ध्यान नहीं देता हूं। साथ ही उन्होंने कि मैं कमेंट्स पढ़कर हंसता हूं और सोचता हूं कि मेरे माता-पिता ये कमेंट्स देखकर क्या सोचते होंगे। मैं प्रयास में रहता हूं कि इसके बारे में न सोचूं क्योंकि ये मुझे शर्मिंदगी महसूस करवाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed