नीता अंबानी की बेटी ईशा के साथ पेरिस से ऐसी तस्वीर वायरल, खूबसूरती में एक्ट्रेस भी लगेंगी फीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को नीता अंबानी ने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है। यह तस्वीर उस वक्त ही है जब नीता बेटी के साथ Valentino's Haute Couture Spring Summer '19 शो देखने गई थीं। यह फैशन शो पेरिस में हुआ था जहां पर दोनों मां-बेटी एक साथ पहुंची थीं। खास बात यह है कि मैशन वैलेंटिनो वही डिजाइनर हैं जिन्होंने ईशा अंबानी के रिसेप्शन का लहंगा डिजाइन किया था।
A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on
A post shared by Valentino (@maisonvalentino) on
नीता अंबानी और ईशा अंबानी इस मौके पर वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं। नीता अंबानी ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं ईशा सिल्वर और ग्रे कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थीं। दोनों ही ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं हालांकि कही न कही नीता ईशा पर थोड़ी भारी जरूर पड़ रही थीं। इससे पहले भी नीता अंबानी की कुछ तस्वीरें आई थीं जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
नीता अंबानी की नई तस्वीर बेटी ईशा अंबानी की शादी की थी। फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने नीता की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं। तस्वीरों में नीता वेस्टर्न और इंडियन दोनों ड्रेस पहने दिखाई दे रही थीं। नीता अंबानी का बेटी की शादी में भी लुक देखने लायक था।
ईशा अंबानी की शादी में नीता ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसके साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा कैरी किया था। हैवी ज्वैलरी और में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अगल यह कहे कि सुंदरता के मामले में वह हीरोइनों को भी मात दे सकती हैं तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।