फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में सनी देओल, सबसे खतरनाक रोल में आएंगे सामने

Sat, 02 Feb 2019 03:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 02 Feb 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol will play first time villain role in film Anees Bazmee with Amitabh Bachchan
sunny deol - फोटो : file photo
62 साल के हो चुके सनी देओल का चार्म अब भी हिंदी सिनेमा से उतरा नहीं है। हाल की उनकी फिल्में भले ज्यादा कामयाब न हुई हों, लेकिन सनी सुपर साउंड, जुहू में बने उनके दफ्तर में निर्देशकों की आवाजाही बनी ही रहती है। हर निर्देशक के पास सनी देओल के लिए एक हटके रोल है, लेकिन सनी देओल हैं कि बतौर एक्टर अपनी अगली फिल्म के लिए एक के बाद एक स्क्रिप्ट्स रिजेक्ट करते जा रहे हैं। लेकिन, जिस एक स्क्रिप्ट को उन्होने दोबारा पढ़ने के लिए अपने पास रखा है, वह उनके फैंस को चौंका देने वाली खबर बनने जा रही है।

 
Sunny Deol will play first time villain role in film Anees Bazmee with Amitabh Bachchan
sunny deol - फोटो : file photo
ये तो सनी देओल के फैंस को पता ही है कि वह इन दिनों अपने बेटे करन देओल को लेकर फिल्म पल पल दिल के पास डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का काफी कुछ हिस्सा मनाली में शूट हो चुका है और इसके मुंबई वाले हिस्से की शूटिंग मुंबई में अलग अलग जगहों पर चलती रही है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद सनी देओल की बतौर एक्टर अपनी अगली फिल्म शुरू करने की तैयारी है और इसी के लिए वह इन दिनों अलग अलग निर्देशकों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।
Sunny Deol will play first time villain role in film Anees Bazmee with Amitabh Bachchan
Sunny Deol - फोटो : file photo
सूत्रों से अमर उजाला को ऐसी ही एक बैठक की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। ये बैठक सनी देओल की हुई है मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी के साथ। अपने 24 साल के डायरेक्शन करियर में बज़्मी 12 फिल्में बना चुके हैं और उनकी उनकी पिछली फिल्मे वेलकम, वेलकम बैक, सिंह इज किंग, रेडी और मुबारकां ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol will play first time villain role in film Anees Bazmee with Amitabh Bachchan
amitabh bachchan - फोटो : file photo
अनीस बज्मी इन दिनों सुपरहिट फिल्म आंखे की सीक्वेल आंखे 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इस स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन की टोली के लिए बाकी कलाकारों की तलाश के बीच फिल्म में मेन विलेन का किरदार निभाने के लिए अनीस ने सनी देओल को इसकी स्क्रिप्ट सुनाई है। सनी देओल को कहानी पसंद भी आई है और वह इसे एक बार और सुनना व पढ़ना चाहते हैं। अनीस बज़्मी के करीबी बताते हैं कि सनी देओल ने अभी फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी है लेकिन अनीस को लगता है कि वह सनी देओल को अपने करियर में पहली बार विलेन का रोल करने के लिए मना लेंगे।
विज्ञापन
Sunny Deol will play first time villain role in film Anees Bazmee with Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan - फोटो : file photo
गौरतलब है कि सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने अब तक सिर्फ एक ही फिल्म में एक साथ काम किया है और ये फिल्म है 1994 में रिलीज हुई फिल्म इंसानियत। विजय कौल की लिखी इस फिल्म को टोनी ने डायरेक्ट किया था। सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की जोड़ी सुपरहिट रही है। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्मों में शोले, चुपके चुपके और राम बलराम जैसी फिल्में शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed