'संजू' ही नहीं इन फिल्मों के टीजर ने भी तोड़े थे रिकॉर्ड, चंद घंटों में YOUTUBE पर मच गया था तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भरत अना नेनू'
महेश बाबू स्टारर फिल्म 'भरत अना नेनू' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंड करने लगा था। 24 घंटे से कम समय में ही फिल्म के टीजर को 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके थे। अब तक इस टीजर को 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
शाहरुख खान स्टारर और आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर 1 जनवरी को रिलीज हुआ था। 1 मिनट के टीजर में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आए थे। इस टीजर को महज 16 घंटे में ही 80 लाख से ज्यादा बार देखा गया था। अब तक इस टीजर को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।
साल 2018 की सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' के प्रोमो ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट की दुनिया में हडकंप मचा दिया था। फिल्म 'पद्मावत' के 3 टीजर्स रिलीज किए गए हैं। पहले टीजर में दीपिका पदुकोण बेबाक डायलॉग बोलती नजर आ रही थीं। दूसरे टीजर में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह दहाड़ते हुए बुलंद आवाज में बोल रहे थे। वहीं तीसरे डायलॉग में शाहिद कपूर और दीपिका साथ नजर आ रहे थे। टीजर रिलीज के बाद से ही इसे देखने वालों की होड़ लग गई थी।
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के टीजर ने भी खूब घमाल मचाया था। उमेश शुक्ला की यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन 102 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर उनके बेटे के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ था।