फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satyajit Ray: फिल्म बनाने का ऐसे आया था आइडिया, सत्यजीत रे ने निर्माण के लिए बेच दिए थे पत्नी के गहने

Tue, 02 May 2023 10:38 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 02 May 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Oscar winner Satyajit Ray Birthday know unknown facts about legend
सत्यजीत रे - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा के जाने माने निर्देशक सत्यजीत रे को भला कौन नहीं जानता। एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की आज 100वीं जयंती है। सत्यजीत रे एक ऐसे कलाकार थे, जिनका डंका देश ही नहीं विदेश में भी बजता था। उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्में दीं। फिल्म इंडस्ट्री में कई दिग्गत कलाकार हुए हैं। कई लोगों ने अपने शानदारी काम से फिल्म इंडस्ट्री की सूरत और सीरत ही बदल कर रख दी। इन्हीं में से एक हैं सत्यजीत रे। आज उनकी जयंती के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें...

Oscar winner Satyajit Ray Birthday know unknown facts about legend
सत्यजीत रे - फोटो : SELF

दो मई 1921 को जन्मे सत्यजीत रे का नाम देश के महान निर्देशकों में शामिल है। एक सफल निर्देशक होने के साथ-साथ वह एक महान लेखक, कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्माता, गीतकार और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी थे। उन्होंने फिल्म जगत को पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारुलता जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने अपने जीवन में कुल 37 फिल्में बनाई थीं, जिनकी वजह से वह पूरी दुनिया में छा गए।

Oscar winner Satyajit Ray Birthday know unknown facts about legend
सत्यजीत रे

भारतीय सिनेमा में एक बड़ा योगदान देने वाले सत्यजीत रे का फिल्मों के प्रति आकर्षण उनकी एक इंग्लैंड यात्रा की बाद से आया। बात अप्रैल 1950 की है, जब रे अपनी पत्नी के साथ इंग्लैंड यात्रा पर गए थे। उस दौरान सत्यजीत रे एक विदेशी विज्ञापन कंपनी के लिए काम किया करते थे। काम को बेहतर ढंग से सीखने के लिए से कंपनी ने छह महीने के लिए रे को लंदन हेड ऑफिस भेजा था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस थीं देविका, ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देकर इंडस्ट्री में मचाया था तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar winner Satyajit Ray Birthday know unknown facts about legend
सत्यजीत रे, वहीदा रेहमान - फोटो : Social Media

सन् 1950 में सत्यजीत रे लंदन गए थे। वहां पर उन्होंने कई फिल्में देखी। उन फिल्मों को देखकर वे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने तय किया कि भारत आकर 'पाथेर पांचाली' पर फिल्म बनाएंगे।  लंदन में उन्होंने फिल्म बाइसिकल थीव्ज देखी, जिसके बाद वह फिल्म से इतना प्रभावित हुए कि उनके मन में निर्देशक बनने की इच्छा जाग उठी। लंदन में रहते हुए उन्होंने करीब 100 फिल्में देखी। बस फिर क्या था अपनी इस चाहत को पूरा करते हुए सत्यजीत रे ने अपनी पहली फिल्म पाथेर पांचाली बनाई।

यह भी पढ़ें: फीचर फिल्में और ओटीटी नहीं पाल पा रहे संस्कार, ये काम अब हमारी विज्ञापन फिल्में कर रही हैं

विज्ञापन
Oscar winner Satyajit Ray Birthday know unknown facts about legend
सत्यजीत रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

1952 में सत्यजीत रे ने एक नौसिखिया टीम लेकर फिल्म पर काम करना शुरू किया। नया फिल्मेकर होने की वजह से कोई भी उनका साथ नहीं देना चाहता था। फिल्म में पैसे लगाने के लिए कोई तैयार नहीं था। जिसके बाद उन्होंने खुद ही पैसे लगाए और फिल्म तैयार की। फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी पत्नी के गहने तक बेच दिए थे। लेकिन बीच शूटिंग में ही पैसे खत्म हो गए। उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी। जो मदद के लिए आगे आए उन्होंने फिल्म में बदलाव की शर्त रखी, जिसके लिए सत्यजीत रे तैयार नहीं हुए। अंत में पश्चिम बंगाल सरकार ने उनकी मदद की और 1955 में 'पाथेर पांचाली' रिलीज हो पाई।

यह भी पढ़ें: 'सतीश के पास जबर्दस्त सेंस ऑफ ह्यूमर था', एक्टर के साथ बिताए दिनों की यादों में डूबे जावेद अख्तर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed