बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 2004 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 'लुका छुपी' से लेकर 'ओएमजी 2' तक पंकज त्रिपाठी ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले पंकज ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें ज्यादा फिल्में देखना पसंद नहीं है। साथ ही अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में केवल 50 फिल्में देखी हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत इरफान खान की फिल्में हैं।
Pankaj Tripathi: अभिनेता होकर भी फिल्में देखना पसंद नहीं करते पंकज त्रिपाठी, कहा- समय निकालकर करते हैं बागबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''मैंने अपने पूरे जीवन में 50 फिल्में देखी हैं, उससे अधिक नहीं। इनमें से 80 प्रतिशत इरफान खान की फिल्में हैं। पहले जब समय होता था तो मैं इंडिपेंडेंट फिल्में देखा करता था, लेकिन अब तो थिएटर गए हुए भी चार साल हो जाएंगे। मुझे यह भी याद नहीं है कि मैंने आखिरी व्यावसायिक फिल्म कौन सी देखी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने कहा कि वह बार-बार फिल्म नहीं देख सकते, क्योंकि उन्हें लंबे समय तक एक जगह पर बैठना मुश्किल लगता है।''
Aarya 3 Teaser: शेरनी बन दहाड़ने को तैयार सुष्मिता सेन, 'आर्या 3' के धमाकेदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने बहुत अधिक कंटेंट नहीं देखे हैं और यह उनके अभिनय को मौलिक और खास बनाता है, जो किसी से प्रेरित नहीं होता। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अपने दृश्यों को फास्ट-फॉरवर्ड मोड में देखते हैं और टहलने जाते हैं। उन्होंने छुट्टी के दिनों में खाना पकाने और बागवानी करने का भी खुलासा किया।
Vijay Verma: 'बॉडी कहां है?' सवाल पर विजय वर्मा ने दिया मजेदार जवाब, तस्वीर साझा कर फैंस के बीच बढ़ाई हलचल
पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वह अपनी फिल्म रिलीज होने के छह महीने बाद देखते हैं। वह फिल्मों में अपने प्रदर्शन को फिर से देखने और उसका विश्लेषण करने और आगे की परियोजनाओं के लिए तैयारी करने के लिए देखते हैं। अभिनेता ने कहा, ''मैं अपने प्रोजेक्ट के भी छह महीने के बाद कुछ सीन निकाल कर देख लेता हूं। वह भी तब, जब किसी शो के दूसरे सीजन के लिए खुद को तैयार करने के लिए मुझे अपने प्रदर्शन की समीक्षा करनी होती है और देखना होता है कि मेरे किरदार ने पहले सीजन में कैसा व्यवहार किया था। अगर किसी ने किसी विशेष दृश्य के लिए मेरी बहुत सराहना की है तो मैं यह देखने के लिए इसे देखता हूं कि ऐसा क्या है कि इतनी सराहना मिल रही है या आत्म-आलोचना के लिए और अपनी खामियों को समझने के लिए देखता हूं।''
Sunny Deol: सनी देओल ने बेटे राजवीर को करियर के लिए दी थी यह सलाह, बोले- मुझे पिता धर्मेंद्र से मिली थी यह सीख
वहीं बात करें पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उनकी अगली रिलीज 'मैं अटल हूं' है, जो पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन रवि जाधव ने किया है, जो 'नटरंग' और 'बालगंधर्व' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
Ganapath trailer: 'गणपथ' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे टाइगर-कृति