फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परेश रावल बने 'पिंकी' तो अमरीश पुरी बने 'मोगैम्बो', काफी अलग हैं 90 के दशक के इन विलेन्स के नाम

Sat, 30 May 2020 02:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 May 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal Birthday Special Don Pinki To Shakaal These 90s Villains Name are Hilarious
बॉलीवुड फिल्मों के विलेन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। परेश रावल ने बॉलीवुड में विलेन के किरदार के साथ कदम रखा था। बॉलीवुड फिल्मों में जितना महत्व एक हीरो का होता है। उतना ही महत्व विलेन का भी होता है। एक समय ऐसा भी था जब इन विलेन के किरदारों को इतना दमदार बनाया जाता था कि इनकी छाप अब तक बॉलीवुड पर है। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के विलेन्स के बारे में। इन विलेन्स का किरदार जितना दमदार होता था उतना ही इनका लुक भी होता था। लेकिन इन विलेन्स के नाम अगर आप सुन लेंगे तो हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इन विलेन्स में ही परेश रावल का नाम भी शामिल है। ऐसे ही कुछ विलेन्स के नाम हम इस पैकेज में आपको बताने जा रहे हैं...

Paresh Rawal Birthday Special Don Pinki To Shakaal These 90s Villains Name are Hilarious
परेश रावल - फोटो : Social Media

परेश रावल
फिल्म- दौड़
किरदार- पिंकी


बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने 90 के दशक में विलेन के कई किरदार निभाए। परेश को इन किरदारों में काफी पसंद भी किया जाता था। 1997 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म दौड़ में भी परेश ने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में विलेन का नाम था 'पिंकी'। फिल्म में संजय दत्त और उर्मिला भी मुख्य भूमिका में थे।

Paresh Rawal Birthday Special Don Pinki To Shakaal These 90s Villains Name are Hilarious
अमरीश पुरी - फोटो : social media

अमरीश पुरी
फिल्म- मिस्टर इंडिया
किरदार- मोगैम्बो


बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर में अधिकांश फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। कई फिल्में ऐसी भी हैं जिनमें उन्होंने पॉजिटिव किरदार भी निभाए हैं। लेकिन अमरीश को आज भी उनके 'मिस्टर इंडिया' के किरदार मोगैम्बो से जाना जाता है। फिल्म में हीरो से ज्यादा दमदार डायलॉग विलेन को मिला करते थे। तभी इस फिल्म का डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' अब तक लोगों की जुबां पर चढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal Birthday Special Don Pinki To Shakaal These 90s Villains Name are Hilarious
कुलभूषण खरबंदा - फोटो : Social Media

कुलभूषण खरबंदा
फिल्म- शान
किरदार- शाकाल


फिल्म शान में अभिनेता कुलभूषण खरबंदा ने शाकाल का किरदार निभाया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा भी थे। लेकिन इन तीनों के किरदार से ज्यादा फिल्म में विलेन के किरदार को पहचान मिली। एक तरफ जहां फिल्म में कुलभूषण का लुक एकदम दमदार था तो वहीं उनके किरदार का नाम शाकाल भी काफी हटकर था।

विज्ञापन
Paresh Rawal Birthday Special Don Pinki To Shakaal These 90s Villains Name are Hilarious
शक्ति कपूर

शक्ति कपूर
फिल्म- अंदाज अपना अपना
किरदार- क्राइम मास्टर गोगो


80 और 90 के दशक के जाने माने विलेन शक्ति कपूर उस दौर में विलेन के लिए पहली पसंद हुआ करते थे। इसी के चलते फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भी शक्ति ने विलेन का किरदार निभाया था। इस किरदार का नाम था क्राइम मास्टर गोगो। जितना फनी ये नाम है, उतना ही फनी इनका कैरेक्टर भी था। इस किरदार को याद कर लोग आज भी जमकर ठहाके लगाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed