फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डंडे वाले बयान पर परेश रावल ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, कहा- 'कांग्रेस का आकार...'

Sat, 08 Feb 2020 11:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal make fun of Rahul Gandhi over lathi danda statement for Prime Minister Narendra Modi
Rahul Gandhi, Paresh Rawal - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि छह महीने बाद युवा पीएम मोदी को डंडों से मारेंगे। अपने इस बयान के बाद राहुल गांधी को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा। ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार परेश रावल ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है। 

Paresh Rawal make fun of Rahul Gandhi over lathi danda statement for Prime Minister Narendra Modi
Paresh Rawal - फोटो : social media

अभिनेता परेश रावल ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'इन सालों में कांग्रेस का आकार काफी बड़ा हो गया है, महात्मा गांधी के दांडी मार्च से राहुल गांधी के डांडा मार तक।' परेश रावल के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही उनके फैंस भी कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

Paresh Rawal make fun of Rahul Gandhi over lathi danda statement for Prime Minister Narendra Modi
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'ये नरेंद्र मोदी जो भाषण दे रहा है, छह महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।' वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के इस बयान का संसद में बहस के दौरान करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal make fun of Rahul Gandhi over lathi danda statement for Prime Minister Narendra Modi
लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, 'मैंने एक कांग्रेस नेता का घोषणापत्र सुना कि छह महीने में युवा मोदी को डंडे मारेंगे। काम जरा कठिन है लेकिन तैयारी के लिए समय तो लगेगा। मैंने भी छह महीने में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से जिस तरह गंदी गाली सुन रहा हूं, मैंने खुद को गाली प्रूफ बना लिया है। मैं आभारी हूं कि मुझे छह महीने का समय दिया गया है।'

विज्ञापन
Paresh Rawal make fun of Rahul Gandhi over lathi danda statement for Prime Minister Narendra Modi
लोकसभा में बोलते पीएम मोदी - फोटो : ANI

वहीं शुक्रवार को राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सदन में ये मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी की निंदा की जिसपर सदन में हंगामा मच गया। कांग्रेस के सांसद उठे और विरोध जताने लगे। इस पर सत्तापक्ष के सांसद भी उठे और कांग्रेस सांसदों का विरोध करने लगे। सदन में भारी हंगामा मच गया और अफरातफरी का माहौल दिखने लगा। हंगामे के दौरान पक्ष और विपक्ष के कुछ सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आसन के सामने पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

पढ़ें: नेल पॉलिश लगाने पर ट्रोल हुए वरुण ग्रोवर, फिर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed