सब्सक्राइब करें

वायरल: परेश रावल के निधन की उड़ी अफवाह, अभिनेता ने श्रद्धांजलि पोस्ट साझा कर लिखा- 'मैं तो 7 बजे...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 14 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal reacts to his death hoax says Sorry for misunderstanding as I slept past 7am
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के बीच कई सिलेब्रिटीज के निधन की झूठी खबरें उड़ रही हैं। अभी हाल ही में परेश रावल ने एक वायरल पोस्ट शेयर किया है।  इस पोस्ट में उनको श्रद्धांजलि दी गई है। इसका जवाब अभिनेता ने खुद मजाकिया अंदाज में दिया है। इसके बाद उनके फैंस भी इस पोस्ट पर उनके मीम साझा कर मजे ले रहे हैं। परेश रावल ने पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी फ्रेम की हुई तस्वीर लगी है। साथ में लिखा है, आज दिनांक 14/05/2021 को सुबह 7: 00 बजे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा परेश रावल जी की मृत्यु हो गई। साथ में जलते दिए और मोमबत्ती के साथ श्रद्धांजलि दी गई है।



 
Trending Videos
Paresh Rawal reacts to his death hoax says Sorry for misunderstanding as I slept past 7am
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

इसमें लिखा है, अत्यंत दुख के साथ सूचित किया गया कि फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल जी हमारे बीच नहीं रहे। वहीं इस पोस्ट के साथ परेश रावल ने कमेंट किया है, गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं 7 बजे के बाद सोया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal reacts to his death hoax says Sorry for misunderstanding as I slept past 7am
परेश रावल

बता दें कि परेश रावल सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और अपने ट्वीट्स के जरिए फॉलोअर्स से संवाद स्थापित करते रहते हैं। मौजूदा मुद्दों पर भी मुखरता से बोलते हैं। फिल्मों की बात करें तो फरहान अख्तर की तूफ़ान में वो उनके बॉक्सिंग कोच के रोल में नजर आएंगे। 
 


   

Paresh Rawal reacts to his death hoax says Sorry for misunderstanding as I slept past 7am
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले वेटरन अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के निधन की अफवाह उड़ी थी तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीर पोस्ट करके अपने जीवित होने का सबूत दिया था। फिर

विज्ञापन
Paresh Rawal reacts to his death hoax says Sorry for misunderstanding as I slept past 7am
मुकेश खन्ना - फोटो : Social media

इतना ही नहीं महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए मुकेश खन्ना के निधन की ख़बरें उड़ाई गई, जिसके बाद मुकेश ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों का खंडन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed