फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पति पत्नी और वो' फिल्म के तीन पोस्टर्स रिलीज, खेसारी यादव की होगी 'बिग बॉस' में एंट्री, पांच खबरें

Tue, 15 Oct 2019 04:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 15 Oct 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh posters to Irfan Pathan entry in film Top 5 entertainment news
Pati Patni Aur Woh film poster and Khesari - फोटो : twitter

'पति पत्नी और वो' फिल्म के तीन पोस्टर्स रिलीज


'पति पत्नी और वो' फिल्म के तीन पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं। इन पोस्टर्स को कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर रिलीज किया है। इन तीनों पोस्टर्स में फिल्म में तीनों स्टार्स के लुक नजर आ रहे हैं। एक पोस्टर में कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। दूसरे में भूमि पेडनेकर तो वहीं तीसरे पोस्टर में अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। 
 
 
 



 

Pati Patni Aur Woh posters to Irfan Pathan entry in film Top 5 entertainment news
khesari lal yadav - फोटो : instagram

'बिग बॉस 13' में एंट्री ले सकते हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव!
'बिग बॉस 13' में जल्द ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हो सकती है। खेसारी घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे। इसका खुलासा हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया। 'बिग बॉस 13' में अभी तक कोई भी भोजपुरी कलाकार नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव शो में शुरुआत से ही हिस्सा लेने वाले थे लेकिन कुछ काम में व्यस्त होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हालांकि खेसारी या फिर 'बिग बॉस' के मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 

 

Pati Patni Aur Woh posters to Irfan Pathan entry in film Top 5 entertainment news
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया

'सांड की आंख' फिल्म का 'आसमां' गाना रिलीज
भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' का नया गाना 'आसमां' रिलीज हो गया है। गाना इमोशन से भरपूर है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है जबकि अनुराग कश्यप इसके निर्माता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh posters to Irfan Pathan entry in film Top 5 entertainment news
इरफान पठान - फोटो : file photo

फिल्म में नजर आएंगे इरफान पठान
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान फिल्मों में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। क्रिकेट के बाद अभिनय की पारी की शुरुआत इरफान तमिल फिल्म से कर रहे हैं। इस फिल्म में इरफान के साथ तमिल के लोकप्रिय अभिनेता विक्रम भी हैं। इस फिल्म का अस्थायी तौर पर नाम 'चियान विक्रम 58' रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन गननमुथु कर रहे हैं। इरफान इस फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh posters to Irfan Pathan entry in film Top 5 entertainment news
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

ऋतिक रोशन की 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक नाम तय 
'वॉर' की जबरदस्त सफलता के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि अभिनेता ऋतिक रोशन 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'सत्ते पे सत्ता' फिल्म का रीमेक नाम 'सतरंगी' तय हुआ है। अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' फिल्म अंग्रेजी फिल्म 'सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' से प्रेरित थी इस वजह से इस फिल्म के रीमेक के राइट्स इस फिल्म के निर्माताओं से लेने थे। रिपोर्ट के मुताबिक 'सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि मूल फिल्म से छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। ऐसे में फिल्म में ऋतिक रोशन का डबल रोल नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें:- मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी होते ही राजकुमारी भी नाचीं, सामने आए ये Unseen वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed