फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अभिनेत्री पायल घोष काफी सुर्खियों में आ गई हैं। पायल ने कुछ दिन पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया था। साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे न्याय की मांग की थी। हालांकि पायल के इन आरोपों को अनुराग ने सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं अब पायल आम जनता के भी रडार पर आ गई हैं।
अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के बाद पायल घोष का पुराना ट्वीट वायरल, रेप को लेकर की थी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल घोष का अब एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में पायल ने रेप को लेकर बात की थी। अब अनुराग के ऊपर आरोप लगाने के बाद पायल का ये ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स काफी शेयर कर रहे हैं।
पायल का जो ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें वो बॉलीवुड में रेप और यौन शोषण जैसी बातों को खारिज करती नजर आ रही हैं। इस वायरल हो रहे ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा था, 'यहां कोई रेप नहीं करता। वह चांस मारने की कोशिश करते हैं। अगर आप कम्फर्टेबल नहीं हैं तो वहां से चले जाएं, इतना ड्रामा करने की जरूरत नहीं।'

अब सोशल मीडिया यूजर्स पायल के इस ट्वीट पर उनको जमकर ट्रोल करने में लगे हैं। इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए यूजर्स कह रहे हैं कि शिकायत करने से पहले इस ट्वीट को तो डिलीट कर देतीं। तो कोई कह रहा है शायद आप इस ट्वीट को डिलीट करना भूल गई हैं। बता दें कि पायल का ये ट्वीट साल 2018 का है।
#PayalGhosh in 2018 . Like I said , dont believe everything you get to hear or see. Let the truth prevails.. pic.twitter.com/C0XU0Zc8Wq Hey @iampayalghosh, You forget to delete this tweet🙄#PayalGhosh in 2018 on #MeToo 👇@anuragkashyap72 @anubhavsinha pic.twitter.com/xnE1DdTGiU
गौरतलब है कि पायल घोष ने इस मामले में पायल ने ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियों को भी आड़े हाथ लिया है। तो वहीं अनुराग कश्यप के सपोर्ट में भी बॉलीवुड से कई अभिनेत्रियां उतर आई हैं। इसके अलावा उनकी दोनों पूर्व पत्नियां भी उनके समर्थन में खड़ी हो गई हैं।
पढ़ें: सेट पर सबके सामने अभिनेत्री ने जड़ दिया था प्रेम चोपड़ा को थप्पड़, इस बात का लिया था बदला