दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन इस मामले में अब तक किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं हो सका है। सुशांत की मौत आत्महत्या थी, उनका खून किया गया या उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इन सभी एंगल पर सीबीआई जांच कर रही है। अब तक की जांच में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 8 जून को रिया के घर छोड़कर जाने के बाद क्या- क्या हुआ था। वहीं अब खुलासा हुआ है कि रिया का सुशांत का घर छोड़कर जाने के बाद सुशांत ने अपनी बहन मीतू सिंह को मैसेज किया था।
मौत से पहले सुशांत का SOS मैसेज और 24 सितंबर तक जेल में बंद रहेंगी ये अभिनेत्रियां, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच जारी है। ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन ले रहा है। एनसीबी की पूछताछ में रिया ने सारा अली खान, रकुल प्रीत समेत बॉलीवुड के कई बड़े लोगों का नाम लिया है।
सुशांत ड्रग केस: D ने K से कहा- क्या आपके पास माल है? चैट में हुआ इतना बड़ा खुलासा
कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी 24 सितंबर तक केंद्रीय जेल में ही रहेंगी। 24 सितंबर को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इससे इतना तो साफ है कि दोनों को अभी कुछ दिन और जेल में ही बिताने होंगे। ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में दोनों अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। रागिनी को केंद्रीय अपराध शाखा ने 4 सितंबर को वहीं संजना को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
24 सितंबर तक जेल में ही रहेंगी ये कन्नड़ अभिनेत्रियां, ड्रग्स की सप्लाई का है आरोप
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। ये मौत का मामला अब ड्रग्स का मामला भी बन गया है। जब से इस मामले में ये मोड़ आ गया है तभी से इन खुलासों में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज भी जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा का नाम इस एनसीबी की जांच से जुड़ने के बाद इस मामले में और भी कई खुलासे हो रहे हैं। अब हाल ही में एनसीबी ने जया साहा से पूछताछ की है।
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा से NCB ने की पूछताछ, इन अभिनेत्रियों को भेजा जाएगा समन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और BMC के बीच चल रहा विवाद इस समय बॉम्बे हाईकोर्ट में है। बीएमसी ने 9 सितंबर को कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस पर कथित तौर पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की थी। जिसके बाद कंगना ने बीएमसी के खिलाफ कोर्ट की ओर अपना रुख किया। बीएमसी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना के खिलाफ हलफनामा दायर किया। अब कंगना ने एक बार फिर से बीएमसी को इस हलफनामे का जवाब दिया है।
कंगना रणौत ने किया BMC के दावे को खारिज, हाईकोर्ट में फिर कहा- 'बंगले में नहीं कराया कोई अवैध निर्माण'