हिंदी फिल्मों के बेहतरीन विलेन का नाम जब भी लिया जाता है तो उसमें प्रेम चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर की तरफ ही आता है। प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को हुआ था। इस साल प्रेम चोपड़ा 85 साल के होने जा रहे हैं। भले ही अब प्रेम चोपड़ा ने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली हो। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अमूमन हर फिल्म में प्रेम चोपड़ा विलेन के किरदार में रहा करते थे। ऐसे में उनसे जुड़े कई किस्से मशहूर भी हैं। जिनमें से एक किस्सा है उनके सेट पर थप्पड़ पड़ने का किस्सा। तो उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं प्रेम चोपड़ा से जुड़ा ये किस्सा...
सेट पर सबके सामने अभिनेत्री ने जड़ दिया था प्रेम चोपड़ा को थप्पड़, इस बात का लिया था बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम चोपड़ा फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया करते थे। उस दौर में विलेन के किरदार में रेप सीन अधिकांश फिल्मों में हुआ ही करता था। ऐसे में अपने ऐसे ही एक सीन के बारे में प्रेम चोपड़ा ने बताया था जिसे वो खुद भी कभी भूल नहीं पाए। प्रेम चोपड़ा ने बताया था, 'फिल्म में देखकर लगता होगा कि मैं बहुत क्रूर विलेन हूं। लेकिन मेरी फीमेल एक्ट्रेस के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। ये सीन करते समय मैं बहुत प्रोफेशनल होता हूं। मैं सिर्फ ये सोचता हूं कि ये एक्टिंग है और इससे मेरी रियल लाइफ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'
प्रेम ने आगे बताया था कि, 'रेप सीन फिल्म का जरूरी हिस्सा होते हैं। 70 के दशक में एक फिल्म में मुझे रेप सीन करना था। मुझे पीछे से जाकर हीरोइन को कस के पकड़ना था। मैंने वैसा ही किया। हीरोइन की बाजुओं को पकड़ लिया लेकिन वो ठीक से एक्सप्रेशन नहीं दे पा रही थीं। इसलिए हमने कई रीटेक किए। जब सीन हो गया तो हीरोइन ने जाकर मेरी शिकायत डायरेक्टर से कर दी। उन्होंने कहा कि मैंने उनकी बाजुओं को इतनी कस के पकड़ा कि उन्हें चोट लग गई। इसके चलते वो अगले दिन शूटिंग पर भी नहीं आईं। डायरेक्टर भी उन्हें समझा नहीं पाए।'
प्रेम चोपड़ा ने आगे कहा, 'कुछ दिन बाद एक सीन में हीरोइन को मुझे थप्पड़ मारना था। बदला लेने के लिए उन्होंने मुझे इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि पूरे सेट में सन्नाटा छा गया। मैंने डायरेक्टर से इस बारे में शिकायत भी की तो उन्होंने बताया कि हीरोइन मुझसे बदला लेना चाहती थी इसलिए उसने ये सीन जबरदस्ती फिल्म में डलवाया। यकीन नहीं होता कि रेप का बदला लेने के लिए हीरोइन ने ऐसा किया था। जो सीन नहीं था वो भी फिल्म में डलवा दिया।'
प्रेम ने बताया, 'रेप सीन में एक्ट्रेस के बहुत नखरे होते थे। बड़ी-बड़ी हीरोइनों ने मेरे साथ रेप सीन किए हैं लेकिन वो काफी प्रोफेशनल होती थीं और तुरंत सीन खत्म कर देती थीं। मैंने कभी बिना वजह किसी फिल्म में रेप सीन नहीं डलवाया। मुझे याद है कुछ ऐसे विलेन भी थे जो तभी फिल्म साइन करते थे जब वो ये कंफर्म कर लेते थे कि फिल्म में हीरोइन या हीरो की बहन का रेप सीन है या नहीं।'
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वो जिंदा होते तो ये सर्कस देखकर हंस रहे होते'