फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वो जिंदा होते तो ये सर्कस देखकर हंस रहे होते'

Tue, 22 Sep 2020 06:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 22 Sep 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Reaction On Sushant Singh Rajput Case Says If He Were Alive Would Have Laughed At The Circus Going on His Name
सुशांत सिंह राजपूत और सोनू सूद - फोटो : Twitter

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला आए दिन लगातार नए मोड़ ले रहा है। भाई भतीजावाद के एंगल से शुरू हुआ ये केस अब ड्रग्स तक जा पहुंचा है। ड्रग्स केस में जहां पहले सिर्फ सुशांत और रिया चक्रवर्ती से जुड़े लोगों का नाम ही सामने आ रहा था तो अब वहीं इसके तार सिनेमा के दिग्गज सितारों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। वही इस केस में कई अफवाहें भी सामने आ रही हैं, इस बीच अब अभिनेता सोनू सूद ने भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sonu Sood Reaction On Sushant Singh Rajput Case Says If He Were Alive Would Have Laughed At The Circus Going on His Name
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल ये मामला जिस तरह से शुरू हुआ और जैसे जांच आगे बढ़ी उससे कुछ उम्मीद जागी थी कि इसे लेकर जल्द ही कोई खुलासा होगा। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिससे बॉलीवुड के एक बड़े वर्ग को लग रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का अब मजाक बनाया जा रहा है। इसी को लेकर अभिनेता सोनू सूद ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Sonu Sood Reaction On Sushant Singh Rajput Case Says If He Were Alive Would Have Laughed At The Circus Going on His Name
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता सोनू सूद ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, 'अगर आज सुशांत सिंह राजपूत जिंदा होते तो अपने नाम पर चल रहे सर्कस को देखकर हंस रहे होते। हर व्यक्ति को पता है कि इसमें आखिर क्या होगा। जो लोग सुशांत से कभी मिले तक नहीं हैं वे सामने आकर उनकी तरफ से बोल रहे हैं। ये लोग सिर्फ खबरों में आने के लिए ऐसा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Reaction On Sushant Singh Rajput Case Says If He Were Alive Would Have Laughed At The Circus Going on His Name
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

आगे सोनू ने बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत से कई बार मिल चुके थे। यहां तक कि सुशांत और सोनू साथ में जिम में वर्कआउट किया करते थे। उन्होंने ये भी बताया कि बाहर से आने के बाद भी सुशांत ने कम समय में काफी कुछ अचीव किया था। सुशांत शायद उन लोगों पर हंसते जो खुद ही उनके प्रवक्ता बने घूम रहे हैं जबकि सुशांत का परिवार खामोशी से अपने घर पर बैठा है।

विज्ञापन
Sonu Sood Reaction On Sushant Singh Rajput Case Says If He Were Alive Would Have Laughed At The Circus Going on His Name
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सोनू कहते हैं कि एक वक्त के बाद लोग सुशांत को भूलने लगेंगे और उसके बाद सुशांत के लिए हल्ला मचाने वाले लोगों को नया टॉपिक मिल जाएगा जिसपर ये अपनी बिन मांगी ओपिनियन देने लगेंगे। सोनू ने आजकल के माहौल को लेकर कहा कि ये उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

पढ़ें: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां अपने जमाने में रहीं सुपरहिट, बेटियों का नहीं चल पाया सिक्का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed