{"_id":"5b910213867a557f195f3339","slug":"payel-chakraborty-and-these-actresses-found-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन हीरोइनों के लिए फिल्म इंडस्ट्री बनी 'काल', किसी ने करियर तो किसी ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए की सुसाइड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन हीरोइनों के लिए फिल्म इंडस्ट्री बनी 'काल', किसी ने करियर तो किसी ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए की सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती सिलीगुड़ी के एक होटल में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार की सुबह उनकी मौत हुई थी। पायल ने होटल में मंगलवार की शाम को चेक इन किया था। होटल कर्मचारियों ने बताया कि वो गुरुवार की सुबह गंगटोक जाने वाली थीं। जब होटल कर्मचारियों ने सुबह उनका दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़ा और पायल का शव पाया। पायल ने बॉलीवुड में फिल्म 'गुड्डू की गन' में भी काम किया था। पायल ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अचानक ही दुनिया छोड़ दी। उससे पहले भी कई एक्ट्रेस ने असमय ही दुुनिया को अलविदा कह दिया।
2 of 5
जिया खान
- फोटो : self
'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान ने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। जिया ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी हालांकि जिया की मां राबिया खान ने इसे मर्डर करार दिया था। उन्होंने इसके लिए आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया था।
3 of 5
सिल्क स्मिता
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता ने 35 साल की उम्र में जहर खाकर मौत को गले लगा लिया था। सिल्क स्मिता अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। फिल्में नहीं मिलने और आर्थिक दिक्कतों के चलते सिल्क डिप्रेशन में चली गई थीं और दुनिया ही छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pratyusha
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर लिया था। कहा जाता है प्रत्यूषा अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल सिंह को लेकर परेशान रहती थीं। आत्महत्या वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। प्रत्यूषा लगातार राहुल पर शादी का दबाव बना रही थीं। वो प्रेग्नेंट भी थीं लेकिन राहुल अभी प्रत्यूषा से शादी नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन
5 of 5
विवेका बाबाजी
जानी मानी फैशन मॉडल और एकट्रेस रहीं विवेका बाबाजी ने 2010 में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। माना गया था कि मॉडलिंग करियर डूब जाने, प्रेम संबंध खराब होने और पैसे की कमी के कारण ही विवेका ने ऐसा कदम उठाया। विवेका ने 1993 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।