बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया फैंस के लिए बहुत ही मनोरंजक साबित होती है। फैंस इस फिल्मी दुनिया और अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी हो या फिर उनकी प्रोफेशनल लाइफ फैंस हर एक चीज की खबर रखना चाहते हैं। सितारे भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया के जरिए फोटोज और वीडियोज साझा करते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है...
Photos Of The Day: रकुल प्रीत सिंह का कातिलाना लुक और वाणी कपूर का देसी अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलक तिवारी
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पललक तिवारी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहने कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इनमें पलक एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज में अपनी फैंस का दिल जीत रही हैं।
अनन्या पांडे
अपने चुलबुले अंदाज और बोल्ड लुक्स के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री आनन्या पांडे भी अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह मिरर् सेल्फी लेती दिख रही हैं, जिसमें उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है।
रकुल प्रीत सिंह
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी की धूम मचाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का हर अंदाज लोगों को पसंद आता है। उन्होंने अपना एक नया लुक साझा किया है, जिसे देख उनके फैंस की धड़कने बढ़ गई है। लेटेस्ट तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह वी-कट ब्लैक शिमरी बॉडी स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में रकुल प्रीत बहुत ही खूबसीरत लग रही हैं।
वाणी कपूर
वाणी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री वाणी ने हाल ही में अपना देसी लुक फैंस के साथ साझा किया है। लेटेस्ट पोस्ट में वाणी येलो कलर की साड़ी पहने अपना कातिलाना फिगर दिखा रही हैं।