{"_id":"6160441f8ebc3e05d25c030d","slug":"pooja-bhatt-tweets-on-man-in-viral-selfie-with-aryan-khan-alleging-that-the-informers-life-was-at-risk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर्यन खान ड्रग केस: गले की हड्डी बना पूजा भट्ट का ट्वीट, मुखबिर की जान जोखिम में डालने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आर्यन खान ड्रग केस: गले की हड्डी बना पूजा भट्ट का ट्वीट, मुखबिर की जान जोखिम में डालने का आरोप
Fri, 08 Oct 2021 06:44 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
आर्यन खान ड्रग केस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यन खान ड्रग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी ट्वीट्स के कारण सुर्खियों में हैं। पूजा भट्ट ने अपना हालिया ट्वीट शाहरुख खान के समर्थन में किया था। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए एनसीबी तक पर सवाल उठा दिए हैं लेकिन अब उनका एक ट्वीट पर उन्हीं पर भारी पड़ गया है। दरअसल पूजा भट्ट ने उस शख्स को लेकर ट्वीट किया जिसका फोटो हिरासत के बाद आर्यन खान के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी पर पूजा भट्ट ने एनसीबी को लेकर आर्यन खान के साथ सेल्फी खिंचवा रहे शख्स की ओर इशारा करते ट्वीट हुए लिखा था कि "और फिर हमारे बीच वो लोग हैं जो पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में 'प्राइवेट डिटेक्टिव' का रोल पाने में भी सफल नहीं हो पाएं, सच्चाई, काल्पनिकता से ज्यादा अजीब है।" उन्होंने आगे लिखा कि, अब हमें 'बॉलीवुड के विलेन जैसा दिखता है' के बजाए 'सरकारी एजेंसी से भेजा हुआ प्राइवेट डिटेक्टिव जैसा दिखता है' कहना शुरू कर देना चाहिए।'
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अपनी राय रख रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने पूजा भट्ट के इसी ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए खरी खोटी सुनाई थी। यूजर ने उन पर मुखबिर की जान को जोखिम में डालने का आरोप लगाया। उसने ट्वीट कर कहा कि सूचना देना और रैकेट का भंडाफोड़ करना कोई अपराध नहीं है। आप नाम लेकर उसकी जान को जोखिम में डाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : Instagram
आरोपों पर पलटवार करते हुए पूजा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने कहा, 'कृप्या अपनी आंखों का उपयोग सही दिशा की ओर देखने में करें और ट्वीट दोबारा पढ़ें।'
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल सेल्फी में दिख रहे शख्स की पहचान एनसीबी ने किरण गोसावी के रूप में की है। गोसावी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी द्वारा केस में, गवाह बताया जा रहा है। एनसीबी के उप -महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बुधवार को पुष्टि की कि किरण गोसावी और मनीष भानुशाली छापेमारी के दौरान वहां मौजूद थे। यह सेल्फी दो अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर ली गई थी