फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: शादी के बाद इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी कटरीना कैफ, मुंबई शेड्यूल की तारीखें तय

Wed, 08 Dec 2021 04:25 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Post Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Sri Ram Raghavan to start shooting of his next merry christmas
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी और दोनों का हनीमून पूरा होने के बाद कटरीना कैफ जिस नई फिल्म पर सबसे पहले काम शुरू करने की हामी भर चुकी हैं, वह फिल्म होगी साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ बनने जा रही उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’। फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का पहला शेड्यूल इसी साल अप्रैल के आसपास पुणे में शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद इसकी सारी प्लानिंग रद्द करनी पड़ी। उसके बाद अब जाकर कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की तारीखों का पहला मिलान हो पाया है। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के आसपास ही मुंबई में होने वाली है। शेड्यूल ज्यादा लंबा नहीं होगा, लेकिन इस शेड्यूल के साथ ही फिल्म का श्रीगणेश हो जाएगा।

Post Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Sri Ram Raghavan to start shooting of his next merry christmas
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले सारेगामा म्यूजिक और उसके बाद टी सीरीज को अव्वल नंबर की कुर्सी के हटाकर बीती सदी के आखिरी दशक की नंबर वन म्यूजिक कंपनी रही टिप्स का फिल्म निर्माण में इसी दशक से दखल रहा है। टिप्स ने फिल्म निर्माण की शुरुआत साल 1996 में संजय कपूर की फ्लॉप फिल्म ‘बेकाबू’ से की थी, जिसकी हीरोइन ममता कुलकर्णी के अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के चर्चे अब तक हो रहे हैं। टिप्स की अगली दोनों फिल्में सलमान खान के साथ बनी। सलमान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से ही टिप्स की फिल्म निर्माण की गाड़ी चल पड़ी थी। लेकिन, बीते पांच छह साल से टिप्स का हाल बेहाल ही रहा है।

Post Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Sri Ram Raghavan to start shooting of his next merry christmas
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टिप्स को कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ से अपना फिल्ममेकिंग कारोबार फिर से सुधरने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। निर्देशक श्रीराम राघवन की कप्तानी में बनने जा रही इस फिल्म के चर्चे उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हैं और टिप्स की तैयारी इस फिल्म को हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज करने की बताई जाती है। श्रीराम राघवन की भी ये पहली पैन इंडियन फिल्म होगी। उनकी पिछली फिल्म ‘अंधाधुन’ के तमिल और तेलुगू रीमेक भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Sri Ram Raghavan to start shooting of his next merry christmas
श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अंधाधुन’ के तुरंत बाद श्रीराम राघवन की अगली फिल्म परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की कहानी पर निर्माता दिनेश विजन के साथ बननी थी। लेकिन, वरुण धवन ने फिल्म ‘बदलापुर’ के बाद जो व्यवहार फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिए श्रीराम राघवन के साथ किया था, वह श्रीराम के करीबी भी अब तक नहीं भूले हैं। ‘इक्कीस’ नाम से प्रस्तावित इस फिल्म के लिए वरुण ने कभी अपना शरीर फौजियों जैसा बनाने की मेहनत नहीं की और बिना इस मेहनत के श्रीराम ने ये फिल्म कभी शुरू करने की योजना बनाई नहीं। बताते यही हैं कि वरुण धवन की फिल्म ‘इक्कीस’ की तारीखें ही निर्माता दिनेश विजन ने अपनी हॉरर यूनीवर्स फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए इस्तेमाल कर ली हैं।

विज्ञापन
Post Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Sri Ram Raghavan to start shooting of his next merry christmas
Sanjay Routray of Matchbox Pictures with Jigna Vora, Sriram Raghavan and S Husssain Zaidi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की कहानी के बारे में इसके निर्देशक श्रीराम राघवन ने खास खुलासा अब तक नहीं किया हैं। फिल्म पर वह और एडीटर पूजा लाढा सुरती अरसे से काम करते रहे हैं। हिंदी फिल्म जगत में इस फिल्म को लेकर काफी सरगर्मियां हैं और तमाम फिल्म वितरक और प्रदर्शक भी लगातार फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी से इस बारे में पूछताछ करते रहे हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के आसपास ही रिलीज होगी। अगले साल 23 दिसंबर की तारीख फिलहाल रमेश तौरानी के पुराने दोस्त वाशू भगनानी ने अपनी फिल्म ‘गणपत’ के लिए बुक कर रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed