{"_id":"5ca434f6bdec2213fc3065e2","slug":"prabhudeva-birthday-special-know-about-his-love-life-with-actress-nayantara-and-wife-latha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभुदेवा की पत्नी के बारे में नहीं जानते होंगे आप, पति के अफेयर की खबर सुनने के बाद किया था ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभुदेवा की पत्नी के बारे में नहीं जानते होंगे आप, पति के अफेयर की खबर सुनने के बाद किया था ये काम
Wed, 03 Apr 2019 04:02 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Prabhudeva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभुदेवा (Prabhudeva) को बॉलीवुड में 'डांस का देवता' कहा जाता है । डांसर के अलावा प्रभुदेवा एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं । उन्होंने 'वांटेड', 'रमैया वस्ता वैया', 'आर राजकुमार', 'राउडी राठौर', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'एक्शन जैक्शन' जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की हैं । प्रभुदेवा ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी । प्रभुदेवा धीरे-धीरे सफलता की ऐसी सीढ़ी चढ़े कि आज वो फिल्म इंडस्ट्री में 'डांस के देवता' कहे जाने लगे ।
prabhudeva
प्रभुदेवा आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । प्रभुदेवा का जन्म कर्नाटक के मैसूर में हुआ था । प्रभुदेवा के पिता मुगुर सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर थे । प्रभुदेवा ने अपने पिता की तरह ही डांसर बनने का फैसला किया । उन्होंने भरतनाट्यम के अलावा कई क्लासिकल डांस फॉर्म सीखे। 1988 में प्रभुदेवा ने तमिल फिल्म Agni Natchathiram में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया ।
prabhudeva
1989 में प्रभुदेवा ने पहली बार कमल हासन की फिल्म Vetri Vizha में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया । तब से अब तक प्रभुदेवा 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। कोरियोग्राफी के साथ प्रभु ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया । 1999 में प्रभु ने माइकल जैक्सन के ग्रुप के साथ जर्मनी में परफॉर्म किया था । साल 2010 में प्रभु ने सिंगापुर में अपनी डांस एकेडमी खोली । साल 2013 में उन्होंने अपना वीडियो एल्बम भी लॉन्च किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
prabhudeva
प्रभुदेवा की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' है । इसमें वो सलमान खान के साथ काम करेंगे । प्रभुदेवा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार है, उनकी पर्सनल लाइफ में उतने ही ज्यादा उतार-चढ़ाव रहे । प्रभुदेवा ने 1995 में रामलत से शादी की थी । रामलत मुस्लिम थीं और एक एक क्लासिकल डांसर थीं । शादी के बाद रामलत ने हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर लता रख लिया था ।
विज्ञापन
prabhudeva
उनके तीन बेटे हुए लेकिन बड़े बेटे विशाल को कैंसर हो गया । जिस कारण उसका निधन साल 2008 में हो गया था । शादी के कुछ समय बाद प्रभुदेवा के साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को डेट करने की खबरें आईं । प्रभुदेवा ने तमिल फिल्म 'विल्लू' में नयनतारा को कोरियोग्राफ किया था। इसी दौरान दोनों में प्यार पनपा । शुरुआत में दोनों ने ना कभी अपने प्यार को कबूला और ना कभी नकारा ।