फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान मेकर्स ने इस एक्ट्रेस से की थी ऐसी मांग, गुस्से में खुद को कर लिया था बंद

Thu, 12 Sep 2019 06:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Sep 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Prachi Desai Birthday Special when Ek Villain Creative Team Asked To Pad Up Her Breasts
Prachi Desai - फोटो : Social Media

टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई 12 सितंबर को 31वां जन्मदिन मनाएंगी। प्राची देसाई ने एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' टीवी करियर की शुरुआत की थी। पहले ही सीरियल ने प्राची को सफलता के ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया था कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म का ऑफिर मिल गया था। प्राची की पहली फिल्म 'रॉक ऑन' तो सुपरहिट हुई थी लेकिन उसके बाद उनका फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा। प्राची को बॉलीवुड में आए करीब 11 साल हो चुके हैं और इस सफर में उनके साथ कई विवाद भी जुड़े। तो चलिए प्राची के जन्मदिन पर हम आपको उनके जुड़े सबसे चर्चित विवाद के बारे में बताते हैं। 

Prachi Desai Birthday Special when Ek Villain Creative Team Asked To Pad Up Her Breasts
prachi desai

'रॉक ऑन' फिल्म के बाद प्राची कई सारी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में लाइफ पार्टनर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को ठीक ठाक रिस्पांस मिला। इन फिल्मों के बाद प्राची ने कुछ अलग करने का फैसला किया और 'एक विलेन' फिल्म में वो आइटम नंबर करते हुए दिखाई दीं।

Prachi Desai Birthday Special when Ek Villain Creative Team Asked To Pad Up Her Breasts
Ek Villain - फोटो : Social Media

प्राची का यह विवाद उनके इसी आइटम नंबर से जुड़ा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान प्राची देसाई भड़क उठीं। इसकी वजह ब्रेस्ट में सिलिकॉन पैड का इस्तेमाल करने की मांग थी। इस आइटम नंबर के बोल 'अवारी' हैं। कहा जाता है कि प्राची को यह लुक देने के लिए क्रिएटिव टीम ने काफी मेहनत की थी। इस गाने में प्राची को छोटी चोली वाला ब्लाउज पहनना था। जब क्रिएटिव टीम ने प्राची से ब्रेस्ट में सिलिकॉन पैड लगाने को कहा तो उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। यहां तक कि खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prachi Desai Birthday Special when Ek Villain Creative Team Asked To Pad Up Her Breasts
prachi desai

इसके साथ ही प्राची ने शर्त रखी थी कि जब तक उनसे माफी नहीं मांगी जाती तब तक वह दोबारा गाने की शूटिंग शुरू नहीं करेंगी। प्राची के गुस्से को देखकर सेट का माहौल काफी गरमाया हुआ था। इससे बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर को सेट पर बुलाया गया और उनके समझाने के बाद प्राची दोबारा गाने की शूटिंग करने के लिए राजी हुईं। प्राची और एकता का रिश्ता काफी गहरा है। प्राची को टीवी की दुनिया में पहला ब्रेक देने वाली भी एकता ही थीं। 

विज्ञापन
Prachi Desai Birthday Special when Ek Villain Creative Team Asked To Pad Up Her Breasts
prachi desai

प्राची देसाई ने 'कसम से' सीरियल के अलावा रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आई थीं। आखिरी बार प्राची शॉर्ट फिल्म 'कार्बन' में नजर आई थी जो कि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। खबर है कि प्राची मलयालम फिल्म Mamangam में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed