90 के दशक के भारत के सबसे बड़े स्कैम पर बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। वेब सीरीज के साथ ही इस वेब सीरीज में हर्षद मेहता का किरदार निभाने वाले प्रतीक गांधी भी खूब चर्चा में रहे थे। वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले प्रतीक गांधी की किस्मत ही पलट गई थी। अब अभिनेता किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं और बैक टू बैक फिल्में भी साइन कर रहे हैं। जहां एक तरफ वह फिल्म 'फुले' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में उन्होंने आगामी वेब सीरीज में महात्मा गांधी का किरदार निभाने पर भी खुशी व्यक्त ही है।
Pratik Gandhi: फिर जमेगी हंसल मेहता-प्रतीक गांधी की जोड़ी, अगली वेब सीरीज में यह किरदार निभाएंगे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस आगामी वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए प्रतीक गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह मेरे जीवन के सबसे बड़े शो में से एक है क्योंकि मैं इसमें मोहनदास करमचंद गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं। हम उनके जीवन और उनकी यात्रा को दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। मनोरंजन के इतिहास में इस तरह का कुछ दर्शाने वाला यह पहला शो होने वाला है। जब मुझसे पहली बार भूमिका निभाने के लिए कहा गया, तो मुझे एहसास हुआ कि एक अभिनेता के रूप में यह कितनी बड़ी जिम्मेदारी है।'
प्रतीक गांधी ने आगे कहा, 'मैं कई वर्षों से मंच पर उनकी भूमिका निभा रहा हूं और हम महात्मा गांधी के बारे में सीखते हैं जो सिर्फ एक सामान्य व्यक्ति थे और स्वतंत्रता सेनानी बनने के लिए उन्होंने कई आवश्यक कदम उठाए। मैं गांधी जी और उनकी सादगी से बहुत प्रेरित हूं। मैंने अपने आस-पास के लोगों को सादगी को अपनाते हुए देखा है और मैं उससे सबसे ज्यादा प्रेरित हूं।'
Leo Trailer: दलपति विजय की फिल्म 'लियो' पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का किया एलान
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दिनों पर आधारित इस सीरीज का निर्माण अप्लॉज वैश्विक दर्शकों के लिए करेगा। इसे कई भारतीय और विदेशी जगहों पर बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा। प्रोजेक्ट का निर्देशन हंसल मेहता द्वारा किया जाएगा, जो इसके लिए काफी उत्सुक हैं।
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय के साथ हुई धोखाधड़ी पर पुलिस का एक्शन, बिजनेस पार्टनर संजय साहा को किया गिरफ्तार