फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस रेप सीन का बदला लेने के लिए हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया था कुछ ऐसा, सहम गए थे बुरी तरह

Wed, 02 Aug 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 02 Aug 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Prem Chopra unknown facts, bollywood movies rape scene shoot
एक रेप सीन के दौरान प्रेम चोपड़ा
सीन चाहे कैसा भी हो लेकिन उसे शूट करना आसान नहीं होता। रोमांटिक सीन से लेकर इमोशनल, रेप या फिर एक्शन सीन के दौरान स्टार्स की हालत क्या होती है, ये भला उनसे बेहतर कौन समझ सकता है ? कुछ उल्टा हो जाए तो स्टार्स को ही गुस्सा झेलना पड़ता है। प्रेम चोपड़ा के साथ भी ऐसा ही हुआ था....अपने किए एक रेप सीन के लिए प्रेम चोपड़ा को हीरोइन का गुस्सा झेलना पड़ा था।
Prem Chopra unknown facts, bollywood movies rape scene shoot
प्रेम चोपड़ा
बात 70 के दशक की है, जब रेप सीन फिल्मों का जरूरी हिस्सा होते थे। उस वक्त प्रेम चोपड़ा काफी मशहूर विलेन थे और लगभग हर फिल्म में उनका किरदार हीरोइन के साथ जबरदस्ती करने वाला ही होता। इस तरह के किरदार करते करते प्रेम चोपड़ा इन सीन्स को शूट करने की कला भी सीख गए थे। लेकिन एक रेप सीन को शूट करते वक्त उनकी कला उन्हीं पर भारी पड़ गई।
Prem Chopra unknown facts, bollywood movies rape scene shoot
एक फिल्म के सीन में प्रेम चोपड़ा
सीन ऐसे था...प्रेम चोपड़ा को पीछे से आकर हीरोइन को दबोचना था और उसकी बाजुओं को पकड़ना था...प्रेम चोपड़ा ने ऐसा ही किया, लेकिन किसी वजह से हीरोइन सही एक्सप्रैशन नहीं दे पा रही थी। जोर-जबरदस्ती का जो रिएक्शन निर्देशक को चाहिए था वो नहीं मिल पा रहा था। सीन के लिए कई रीटेक देने पड़े लेकिन फिर भी सीन सही शूट नहीं हो पाया।

शूट के दौरान प्रेम चोपड़ा असमंजस में थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि हीरोइन सीन में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखा रही। उनके मन में सवाल था लेकिन सोचा कि शूट के बाद ही पूछ लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prem Chopra unknown facts, bollywood movies rape scene shoot
फिल्म के एक सीन में प्रेम चोपड़ा
खैर, जैसे-तैसे सीन शूट हो गया लेकिन इससे पहले कि प्रेम चोपड़ा उस हीरोइन से कुछ पूछते उसने जाकर निर्देशक से शिकायत लगा दी और कहा कि प्रेम चोपड़ा ने उन्हें चोट पहुंचाई है और उन्हीं की वजह से उनकी बाजू में चोट लग गई।

निर्देशक ने हीरोइन को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और शूट छोड़कर चली गई..अगले दिन शूट पर भी नहीं आई। मन ही मन वो प्रेम चोपड़ा से बदला लेने के बारे में सोचती रही और आखिरकार सेट पर वापस आ भी गई।
विज्ञापन
Prem Chopra unknown facts, bollywood movies rape scene shoot
प्रेम चोपड़ा
फिर से एक सीन शूट होना था और सीन के मुताबिक, हीरोइन को विलेन को थप्पड़ मारना था। हीरोइन को तो जैसे इस सीन का बेसब्री से इंतजार था...जैसे ही शूट शुरु हुआ हीरोइन ने अपना बदला लेते हुए विलेन यानि प्रेम चोपड़ा को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि सब सहम गए। खुद प्रेम चोपड़ा के पैरों तले जमीन खिसक गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed