बीते साल एक वीडियो से रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसी तस्वीरें लगाईं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
26 सेकेंड के वीडियो के बाद प्रिया प्रकाश के दीवाने हुए ये सेलिब्रिटी, देखते ही ली सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रिया प्रकाश ने एक्टर रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ सेल्फी ली है। दरअसल प्रिया फिल्म उरी की स्प्रेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने विक्की कौशल के साथ सेल्फी ली। तस्वीर शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने लिखा कि 'इससे ज्यादा मैं और क्या मांगती।' यही नहीं प्रिया ने विक्की कौशल को टैग भी किया।
दूसरी तस्वीर में प्रिया प्रकाश ने रणवीर सिंह के साथ सेल्फी ली। बता दें कि प्रिया रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हैं। इंटरव्यू में प्रिया कई बार कह चुकी हैं कि वो रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। ऐसे में जब वो रणवीर सिंह से मिलीं तो उनके लिए ये किसी सपने के पूरे होने जैसा हो। तस्वीर में प्रिया बेहद खुश नजर आ रही हैं।
#priyaprakashvarrier with #vickykaushal
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिया प्रकाश फिलहाल मलयालम सिनेमा पर फोकस कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं लेकिन फिलहाल मुंबई शिफ्ट होने का उनका कोई इरादा नहीं है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला 26 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद प्रिया रातों रात स्टार बन गईं और उनके कई मीम्स बनने लगे। ये वीडियो उनकी ही फिल्म ओरु अदार लव के एक सीन का था। फिल्म बीते साल सितंबर में रिलीज हुई थी।