फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में 'मैदान' मारने को प्रियमणि ने कसी कमर, जन्मदिन पर देखिए उनके ये पांच दमदार किरदार

Thu, 04 Jun 2020 01:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 04 Jun 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Priyamani Birthday Special Bollywood Films Ravana Chennai Express Rakta Charitra The Family man
प्रियमणि - फोटो : Social Media

मशहूर अभिनेत्री प्रियमणि के बारे में कहा जाता है कि एक बार दर्शक अगर उनकी तस्वीर की तरफ जी भरकर निहार भी ले तो वह फिर उनके मोहपाश से मुक्त नहीं हो पाता। इस मायावी अभिनेत्री का जन्म 4 जून 1984 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ। प्रियमणि ने तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम सिनेमा में खूब नाम कमाया है। हिंदी फिल्मों में भी उनकी झलकियां दिखती रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म से की लेकिन तमिल फिल्म 'परुथिवीरन' ने उनकी तकदीर बदल दी। फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया।  फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। मलयालम और कन्नड़ की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में 'तिरकथा' और 'चारुलता' में भी वह फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी हैं। प्रियमणि इन दिनों अजय देवगन की फिल्म मैदान में काम कर रही हैं। आइए देखते हैं उनकी वो झलकियां जो अब तक हिंदी सिनेमा की फुलझड़ियां बन चुकी हैं।

Priyamani Birthday Special Bollywood Films Ravana Chennai Express Rakta Charitra The Family man
प्रियमणि - फोटो : Social Media

किरदार : जमुनी
फिल्म: रावण (2010)

मणिरत्नम की फिल्म रावण में प्रियमणि फिल्म के मुख्य किरदार बीरा मुंद्रा की बहन जमुनी के किरदार में नजर आईं। बीरा को पकड़ने के लिए पुलिस जमुनी को पकड़ती है और उससे बीरा का पता निकलवाने की कोशिश करती है। हालांकि, जमुनी अपने भाई का पता बताने से इंकार कर देती है। उसके बदले में पुलिस बेरहमी से सारी रात जमुनी के साथ दुष्कर्म करती है। प्रियमणि के लिए यह किरदार बहुत मुश्किल था। इस सुपरहिट फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, गोविंदा, विक्रम, रवि किशन, निखिल द्विवेदी और प्रियमणि मुख्य भूमिका में नजर आए।

Priyamani Birthday Special Bollywood Films Ravana Chennai Express Rakta Charitra The Family man
प्रियमणि - फोटो : Social Media

किरदार : गंगुला भानुमति / भवानी
फिल्म : रक्त चरित्र 2 (2010)

रावण के तुरंत बाद ही वर्ष 2010 में प्रियमणि की यह दूसरी हिंदी फिल्म रही। इस फिल्म में उन्हें फिल्म के मुख्य कलाकार सूर्या के किरदार येतुरी नारायण रेड्डी की पत्नी येतुरी भवानी रेड्डी के किरदार में देखा गया। इस फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया है। उन्होंने मुख्य महिला किरदार के लिए प्रियमणि का चयन उनकी वर्ष 2007 में आई फिल्म 'परुथिवीरन' में शानदार काम को देखकर किया था। फिल्म में प्रियमणि और सूर्या के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, विवेक ओबेरॉय, राधिका आप्टे और सुशांत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyamani Birthday Special Bollywood Films Ravana Chennai Express Rakta Charitra The Family man
प्रियमणि - फोटो : Social Media

किरदार : डांसर
फिल्म : चेन्नई एक्सप्रेस (2013)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में प्रियमणि ने सिर्फ एक गीत 'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' पर डांस किया है। यह गाना खास तौर पर फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान और प्रियमणि के ऊपर ही फिल्माया गया है। दरअसल, प्रियमणि ने इस गीत में काम करने के लिए हां तभी की थी जब उनसे कहा गया था कि यह गाना उनपर सिर्फ शाहरुख खान को साथ लेकर ही फिल्माया जाएगा। प्रियमणि शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। इसलिए इस गीत में काम करने के लिए उन्होंने तुरंत हां कर दी थी।

विज्ञापन
Priyamani Birthday Special Bollywood Films Ravana Chennai Express Rakta Charitra The Family man
प्रियमणि - फोटो : Social Media

किरदार : सुचित्रा
वेब शो : द फैमिली मैन (2019)

निर्देशकों की मशहूर जोड़ी राज और डीके की अमेजॉन प्राइम विडियो के लिए इस रचना में प्रियमणि एक और नेशनल अवार्ड विनर अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ नजर आईं। नाम के हिसाब से यह एक ऐसे मध्यमवर्गीय परिवार के आदमी श्रीकांत तिवारी की कहानी है जो अपने परिवार से बच बचाकर इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में काम करता है। इसके बारे में वह अपनी पत्नी सुचित्रा अय्यर तिवारी को भी भनक तक नहीं लगने देता है। इस एक्शन ड्रामा सीरीज में मनोज बाजपेयी और प्रियमणि के साथ शारिब हाशमी, वेदांत सिन्हा, महक ठाकुर, अभिषेक चौधरी, श्रेया धनवंतरी, शरद केलकर आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed