{"_id":"5c88457fbdec221444246fbe","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-send-a-special-gift-to-their-future-sister-in-law-ishita-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी के साथ है गजब की बॉन्डिंग, शादी से पहले ही भेजा शानदार गिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी के साथ है गजब की बॉन्डिंग, शादी से पहले ही भेजा शानदार गिफ्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के घर एक बार फिर से शहनाई बजने वाली हैं। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही इशिता कुमार से शादी करने वाले हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और इशिता की रोका सेरेमनी दिल्ली में की गई। भाई के रोका सेरेमनी के लिए प्रियंका और निक जोनक भारत आए हुए हैं।
2 of 5
Siddharth Chopra
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका और निक ने रोका पर इशिता को बेहद खास तोहफा भी दिया है। साथ ही बड़े ही खास अंदाज में उनका अपने परिवार में स्वागत भी किया है। इस बात की जानकारी इशिता की इंस्टाग्राम स्टोरी से मिली। उन्होंने प्रियंका और निक की ओर से दिए गए गिफ्ट और बधाई कार्ड को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
प्रियंका और निक ने कार्ड में लिखा- 'प्रिय इशिता परिवार में हम आपका खुशी से स्वागत करते हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं', वहीं इशिता की दूसरी इंस्टा स्टोरी में एक गिफ्ट की तस्वीर नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीर में उन्होंने प्रियंका और निक को टैग भी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
siddharth chopra
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें भी काफी चर्चा में रही थीं। इन्होंने उदयपुर के उमेद भवन में शादी रचाई थी। शादी के बाद से प्रियंका अमेरिका में थीं। हाल ही में वह भारत लौटी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की निर्देशक हैं सोनाली बोस और इसके निर्माता हैं सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। प्रियंका बॉलिवुड में आखिरी बार साल 2015 में ' बाजीराव मस्तानी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।