{"_id":"6547a15ed02fc2421808cdc3","slug":"priyanka-chopra-remember-her-father-illness-days-also-talked-about-changes-in-life-after-his-death-2023-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: 'मुझे एहसास हुआ, जिंदगी छोटी है...,' पिता के निधन के बाद ऐसे बदल गई प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: 'मुझे एहसास हुआ, जिंदगी छोटी है...,' पिता के निधन के बाद ऐसे बदल गई प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी
देसी गर्ल से ग्लोबल आइकन बनने तक का सफर तय करने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया के सामने एक मिसाल हैं। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना भी बखूबी जानती हैं। प्रियंका उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया है कि शादी और बच्चे के बाद भी अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवाया जा सकता है। वहीं, अब जंगली बिल्ली ने हालिया इंटरव्यू में अपने दिवंगत पिता को याद किया है। साथ ही बताया है कि पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद चीजें कितनी बदल गईं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह कभी-कभी अपनी मां को फोन करना या जन्मदिन की शुभकामनाएं देना भूल जाती थीं। हालांकि, उनके पिता की तबीयत खराब होने के बाद चीजें बदल गईं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पिता के बीमार पड़ने के बाद उन्हें समय के महत्व का एहसास हुआ। जानकारी हो कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा की 2013 में कैंसर से पीड़ित होने के बाद मृत्यु हो गई।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मुझे याद नहीं है कि मैं अपनी मां के कितने जन्मदिन भूल गई हूं या शायद चूक गई हूं। 20 की उम्र में मैं कितनी बार उन्हें कॉल करना भूल गई? या कितनी बार मैंने दिवाली मिस कर दी। मैंने बस छोड़ दिया और चूक गई। हालांकि, बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं गलत थी।' अभिनेत्री ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मेरे पिता के निधन के वक्त मुझे समझ आया कि जिंदगी बहुत छोटी है।'
प्रियंका चोपड़ा ने बात को जारी रखते हुए कहा, 'जब वह बीमार हुए, तो यह सचमुच बहुत बड़ी बात थी... मुझे लगता है कि वह मेरे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण था, जहां मुझे एहसास हुआ कि जीवन छोटा है और हम बहुत सी छोटी-छोटी चीजों के बारे में चिंता करते हैं, जबकि हमारे पास चिंता करने के लिए बहुत सारी बड़ी चीजें हैं। मुझे लगता है कि उस पर ध्यान केंद्रित करना आपको जमीन पर लाता है।'
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में काम के सिलसिले में भारत में थीं। उन्होंने जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया और बाद में मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च के लिए कुछ समय के लिए मशहूर हस्तियों के साथ शामिल हुईं। कथित तौर पर, प्रियंका की मां को हाल ही में एनाफिलेक्सिस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका लौट चुकी हैं। वह अगली बार जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।