{"_id":"60b6518b8ebc3e2f20503d15","slug":"priyanka-chopra-sonam-kapoor-ranu-mandal-these-stars-got-trolled-because-of-makeup-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये स्टार्स, रानू मंडल का तो खूब बना था मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये स्टार्स, रानू मंडल का तो खूब बना था मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2019 में रानू मंडल रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ था कि वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रानू मंडल सोशल मीडिया के जरिए फर्श से अर्श तक पहुंच गई। रानू की किस्मत ऐसी चमकी कि उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में कई गानों को अपनी आवाज दी। इसके अलावा वो कई रिएलिटी शो में भी आ चुकी हैं। हाल ही में रानू मंडल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सज-धज कर पहुंची। ओवर मेकअप में रानू ने इस कार्यक्रम में रैंप वॉक भी किया। उनके इस अंदाज को देख कर वहां मौजदू हर कोई हैरान हो गया। लेकिन अब रानू मंडल को ओवर मेकअप और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है। हालांकि रानू के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां और फिल्मी सितारे भी खराब मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। जानिए उनके बारे में...
2 of 8
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट गाला साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था।
3 of 8
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या कान फिल्म फिस्टिवल में कई बार शिरकत कर चुकी हैं। जहां हर बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कई बार वो अपने इन लुक्स को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं। साल 2016 में ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इसी लिपस्टिक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
युग और नीसा के साथ काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अजय देवगन का परिवार भी शामिल हुआ था। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। नीसा का मेकअप प्रशंसकों को पसंद नहीं आया था। दरअसल, नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा बेशक सुंदर लग रही थीं। यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 2019 में रणवीर का विचित्र वाला अंदाज फैंस को खूब देखने को मिला। लेकिन रणवीर जब आइफा अवॉर्ड में पहुंचे तो वह सोशल मीडिया पर छा गए। चोटी करके छड़ी लेकर रणवीर पहुंचे थे, जिसके बाद उनके ऊपर जमकर मीम्स बनें थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।