फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संस्कारी और बोल्ड दोनों अवतार में फैंस को दीवाना बना देती हैं ये हसीनाएं, तस्वीर देख आप भी कर लेंगे यकीन

Mon, 15 Feb 2021 12:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sanskari and Bold; Bollywood divas that can do both
प्रियंका, कियारा, दीपिका - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में बहुत सी अदाकारा हैं जो ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इनमें से कई अभिनेत्रियां अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं तो कई हीरोइनों को फैंस पारंपरिक अवतार में ही देखना पसंद करते हैं। हालांकि बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो दोनों ही अवतार में फैंस को दीवाना बनाने का हुनर रखती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जो हर लुक में बना देती हैं फैंस को दीवाना।


 

Sanskari and Bold; Bollywood divas that can do both
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण

दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका दमदार अभिनय ही नहीं बल्कि उनकी हाईट और खूबसूरत चेहरा भी फैंस को काफी आकर्षित करता है। दीपिका की खास बात ये भी है कि वो बोल्ड और संस्कारी दोनों ही अवतार में फैंस का दिल जीत लेती है। जहां रेस 2, कॉकटेल जैसी फिल्मों में दीपिका बोल्ड अवतार में नजर आईं थी तो वहीं बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में दीपिका के सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल छू लिया था।

Sanskari and Bold; Bollywood divas that can do both
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान

बी-टाउन की सबसे खूबसूरत और मशहूर अदाकाराओं में से एक करीना भी दोनों तरह के रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। पर्दे पर करीना ने जितना अपनी सादगी से फैंस का दिल जीता है उतने ही बोल्ड अवतार में भी वो फैंस को दीवाना बना चुकी है। गुड न्यूज, 3 इडियट्स, जब वी मेट जैसी फिल्म में करीना का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था तो वहीं चमेली और हीरोइन जैसी फिल्मों में बोल्ड अवतार निभाकर करीना ने फैंस का दिल लूट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanskari and Bold; Bollywood divas that can do both
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आलिया भट्ट

बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट भी हर लुक में फैंस का दिल जीत लेती हैं। आलिया सादगी भरे रूप में फैंस को जितनी अच्छी लगती हैं उतना ही उनका बोल्ड लुक भी फैंस को दीवाना बना देता है। राजी, हाईवे और डियर जिंदगी में आलिया सादगी भरे अंदाज में नजर आईं थीं वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों में आलिया का बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।

विज्ञापन
Sanskari and Bold; Bollywood divas that can do both
कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

कियारा आडवाणी

पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय का दम दिखाने वाली कियारा आडवाणी भी बोल्ड और सादगी दोनों अंदाज में फैंस को दीवाना बना देती है। जहां एक तरफ फिल्म कबीर सिंह में कियारा ने प्रीति सिक्का का किरदार निभाया था जो एक बेहद सीधी साधी लड़की रहती है तो वहीं गिल्ट और मशीन फिल्म में कियारा का बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed