फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए गीतकार प्रोतीक मजूमदार, बोले- 'किसी भी तरह के शोषण के सख्त खिलाफ हूं'

Fri, 05 Oct 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Protiqe Mojoomdar supports Tanushree Dutta related with Nana Patekar harassment allegation
Protiqe Mojoomdar

तनुश्री दत्ता का मुद्दा इन दिनों गरमाया हुआ है। आए दिन सेलिब्रिटी तनुश्री के सपोर्ट में आ रहे हैं और खुलेआम बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है मशहूर गीतकार प्रोतीक मजूमदार का। अमर उजाला से बात करते हुए प्रोतीक मजूमदार ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और तुनश्री का समर्थन किया।

Protiqe Mojoomdar supports Tanushree Dutta related with Nana Patekar harassment allegation
Protiqe Mojoomdar

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री के मुताबिक यह सब उनके साथ साल 2008 में ‘फिल्म हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। तनुश्री के आरोपों के बाद बॉलीवुड भी दो गुटो में बटं चुका है और ज्यादातर स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में आ गए हैं। इस दौरान अमर उजाला से बात करते हुए गीतकार प्रोतीक मजूमदार ने कहा - 'तनुश्री दत्ता मेरे शहर से हैं। किसी भी तरह का शोषण करने और उसे दबाने के सख्त खिलाफ हूं। मैं उन्हें पूरी तरह से अपना समर्थन देता हूं।'

 

Protiqe Mojoomdar supports Tanushree Dutta related with Nana Patekar harassment allegation
i am kalam

प्रोतीक मजूमदार ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'आई एम कलाम' के लिए गाना लिखा था जो सुपरहिट हुआ था। यहां तक कि इस फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिले थे। आई एम कलाम फिल्म के इस गाने के बोल 'जिंदगी ऐसी वैसी न हो' थे जिसे पापोन ने गाया था। इस फिल्म को 22 अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड, एक नेशनल अवॉर्ड और एक फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। 'आई एम कलाम' फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Protiqe Mojoomdar supports Tanushree Dutta related with Nana Patekar harassment allegation
papon

अमर उजाला से बात करते हुए प्रोतीक मजूमदार ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में ही पापोन के साथ इस गाने को बनाया और लिखा। जिस वक्त यह गाना तैयार किया उस वक्त फिल्म बन चुकी थी लेकिन हम लोगों ने फिल्म नहीं देखी थी। सिर्फ फिल्म की कहानी के आधार पर गाना लिख दिया था। प्रोतीक मजूमदार ने पलाश सेन के साथ मिलकर म्यूजिक वीडियो के लिए एक गाना भी लिखा था जिसे दिबाकर बैनर्जी ने डायरेक्ट किया था। 

विज्ञापन
Protiqe Mojoomdar supports Tanushree Dutta related with Nana Patekar harassment allegation
nana, tanushree

तनुश्री दत्ता को फिलहाल नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने लीगल नोटिस भेज दिया है। जिसके बाद तनुश्री ने अपने बयान में कहा कि उन्हें सच बोलने की सजा मिलनी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि यह दोनों 8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। आपको बता दें, तनुश्री को समर्थन देने वाले स्टार्स में अर्जुन कपूर, कुणाल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, टि्वंकल खन्ना, पूजा भट्ट और परिणीति चोपड़ा का नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed