{"_id":"62d2edd902f2db4c0b047895","slug":"puneeth-rajkumar-last-film-gandhada-gudi-to-be-released-on-28-october-a-day-before-his-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gandhada Gudi: पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘गंधा गुड़ी’ रिलीज के लिए तैयार, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gandhada Gudi: पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘गंधा गुड़ी’ रिलीज के लिए तैयार, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने पिछले साल अक्तूबर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 46 साल की उम्र उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध था। वहीं, अब उनकी पत्नी अश्विनी पुनीत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘गंधा गुड़ी’ का रिलीज के बारे में जानकारी दी है। पुनीत राजकुमार की यह फिल्म उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले रिलीज होने वाली है।
2 of 4
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अश्विनी पुनीत कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि अप्पू की आखिरी फिल्म, जिसमें वह खुद कर्नाटक की शानदार दुनिया को दिखाएंगे। उनके फैंस के लिए एक प्यार भरा उपहार, जिन्होंने उन्हें बेशुमार प्यार दिया है। यह फिल्म 28 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी। पोस्टर में पुनीत और फिल्ममेकर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अमोघवर्षा दिखाए दे रहे हैं।
ಅಪ್ಪು ಅವರ ಕೊನೆಯ ಚಿತ್ರ. ಅವರು ಅವರಾಗಿಯೇ ಕಾಣಿಸಿಕೊಂಡಿರುವ ವಿಶಿಷ್ಟ ಕಥನ. ಕರ್ನಾಟಕದ ಅದ್ಭುತ ಜಗತ್ತನ್ನು ಅನ್ವೇಷಿಸುವ ಪಯಣ. ಅವರಿಗೆ ಅಪಾರ ಪ್ರೀತಿಯನ್ನು ಕೊಟ್ಟ ನಾಡಿಗೆ ಅವರ ಪ್ರೀತಿಯ ಕಾಣಿಕೆ. pic.twitter.com/s3SRaeAZme
— Ashwini Puneeth Rajkumar (@Ashwini_PRK) July 15, 2022
3 of 4
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की यह फिल्म उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण अश्विनी पुनीत कुमार ने किया है। 'गंधा गुड़ी' एक नॉन-फिक्शन फिल्म है। पुनीत कुमार ने 2002 में फिल्म 'अप्पू' से अपना डेब्यू किया था। इसी फिल्म के बाद ही उन्हें अप्पू कहकर बुलाया जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुनीत राजकुमार की फिल्म जेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि इससे पहले उनकी फिल्म 'जेम्स' भी उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। 17 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'जेम्स' कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। वहीं, अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे, जिसके लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।