अभिनेत्री कटरीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां अभिनेत्री को अपने-अपने अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दे रही हैं। इस बीच कटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने भी अपनी लेडी लव को वर्थडे विश किया है। उन्होंने कैट की एक तस्वीर साझा करके प्यार सा कैप्शन लिखा है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Katrina Kaif Birthday: विक्की कौशल ने कैट को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, फैंस ने कहा, 'साथ में फोटो डालो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कटरीना की एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। इसमें कैट व्हाइट कलर के आउटफिट में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में समंदर का सुंदर नजारा है। कैट का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। तस्वीर में उनके बाल खुले हुए हैं।
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा है, 'बार-बार दिन ये आए...बार बार दिल ये गाए। हैप्पी बर्थडे माय लव!!! इसके साथ विक्की ने तीन हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। इतना ही नहीं फैंस ने विक्की कौशल से कैट और उनकी साथ में तस्वीर डालने की गुजारिश कर दी है। एक फैन ने लिखा, 'हम दोनों आपकी साथ में तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साथ फोटो डालिए।'
बता दें कि विक्की के अलावा कैट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जहां वह अकेली खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं बाकी तस्वीरों में वह अपने गर्ल गैंग के साथ समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ कैट ने कैप्शन में लिखा है, 'बर्थडे वाला दिन।' कैट ने भी इस पर तीन हार्ट इमोजी बनाए हैं। कैट की इस पोस्ट पर प्रीति जिंटा, नेहा धूपिया और मलाला युसुफजई ने प्रतिक्रिया दी है और कैट को जन्मदिन विश किया है। गौरतलब है कि विक्की कौशल से शादी के बाद कैट का यह पहला जन्मदिन है।