फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: खत्म हुआ इंतजार, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का शानदार पूजा के साथ इस दिन होगा आधिकारिक एलान

Sun, 21 Aug 2022 06:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 21 Aug 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Pushpa rules makers announce Allu Arjun Rashmika Mandanna Pushpa 2 official launched puja
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी, गानों से लेकर डायलॉग तक ने फैंस को दीवाना बना दिया था। 'पुष्पा' की रिलीज के बाद इसके दूसरे पार्ट यानी 'पुष्पा: द रूल' से जुड़ी कई खबरें सामने आई थीं लेकिन अब 'पुष्पा: द रूल' से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

Pushpa rules makers announce Allu Arjun Rashmika Mandanna Pushpa 2 official launched puja
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फैंस 'पुष्पा 2' को फ्लोर पर आते हुए देखना चाहते हैं और अब मेकर्स ने सभी का यह इंतजार भी खत्म कर दिया है। कल यानी सोमवार को फिल्म के लिए शानदार पूजा का आयोजन किया गया है, जिसके साथ ही 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि 'पुष्पा' के सीक्वल में भी पुष्पा राज के रूप में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। इनके अलावा, फहद फासिल भी एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में धमाल मचाएंगे।

Pushpa rules makers announce Allu Arjun Rashmika Mandanna Pushpa 2 official launched puja
पुष्पा: द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों 'पुष्पा' के निर्माता वाई रविशंकर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने 'पुष्पा 2' की शूटिंग से जुड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इन दिनों तेलुगू इंडस्ट्री में हड़ताल चल रही है। एक बार हड़ताल खत्म होने के बाद हम अगस्त के आखिर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। अभी हम शूटिंग नहीं कर सकते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa rules makers announce Allu Arjun Rashmika Mandanna Pushpa 2 official launched puja
पुष्पा: द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'पुष्पा' के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के बीच एक जंग की शुरुआत दिखाई गई थी। इसके आगे से ही कहानी को फिल्म के दूसरे पार्ट में बढ़ाया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के कुछ बड़े एक्शन सीन्स होंगे, जो फिल्म को और धमाकेदार बनाने का काम करेंगे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में भी दावा है कि इस फिल्म में विजय सेतुपति भी नजर आ सकते हैं। दावा है कि मेकर्स ने विजय सेतुपति को अप्रोच किया है और वह फिल्म में एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed