फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Queen Elizabeth Death: जब महारानी ने अमिताभ बच्चन को भेजा था न्योता, बॉलीवुड से नजदीकियां बढ़ा रही थीं क्वीन

Fri, 09 Sep 2022 10:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 09 Sep 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
queen elizabeth death when she visited kamal haasan film set and why Big B could not go to buckingham palace
कमल हासन, क्वीन एलिजाबेथ, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनके निधन के बाद पूरी दुनिया गमगीन है। महारानी ने महज 25 साल की उम्र में राजगद्दी संभाल ली थी और करीब 70 साल तक राज किया। इस दौरान उन्होंने 15 प्रधानमंत्री को भी बनते और गिरते देखा है। 96 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाली क्वीन को दुनियाभर से श्रद्धांजलि और शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। एलिजाबेथ की सिनेमा में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने कई बार बॉलीवुड से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की थी। यहां हम आपको एलिजाबेथ के कमल हासन और अमिताभ बच्चन से जुड़े दो किस्से बताने जा रहे हैं। 

queen elizabeth death when she visited kamal haasan film set and why Big B could not go to buckingham palace
एलिजाबेथ, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन की फिल्म के सेट पर पहुंच गई थीं एलिजाबेथ
साल 1997 में कमल हासन मरुधानायगम बना रहे थे। इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानी की असल जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म का लॉन्च एमजीआर फिल्म सिटी में 16 अक्टूबर 1997 को होना था। इस खास मौके पर महारानी एलिजाबेथ को भी निमंत्रण भेजा गया था। 

queen elizabeth death when she visited kamal haasan film set and why Big B could not go to buckingham palace
एलिजाबेथ, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के सीन में आई थीं नजर
महारानी एलिजाबेथ ने भी भारतीय फिल्म सेट पर आने की दिलचस्पी दिखाई। वह तय समय पर वहां पहुंच गईं। इस दौरान उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। कमल हासन की पत्नी सारिका ने एलिजाबेथ की आरती उतारी, तिलक लगाया और माला पहनाकर उनका सेट पर स्वागत किया था। उस समय महारानी ने सेट पर करीब 20 मिनट का वक्त बिताया था। मरुधानायगम फिल्म के एक सीन में क्वीन नजर भी आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
queen elizabeth death when she visited kamal haasan film set and why Big B could not go to buckingham palace
क्वीन एलिजाबेथ, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

महारानी ने अमिताभ बच्चन को भेजा था न्योता
दूसरा किस्सा अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ है। दरअसल एक बार महारानी ने अमिताभ बच्चन को खास न्योता भेजा था, लेकिन बिग बी ने किसी खास वजह से जाने से मना कर दिया था। फरवरी 2017 के अंत में बंकिघम पैलेस में महारानी के परिवार की ओर से 'यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर' रखा गया था। इसमें दुनिया भर से गिने-चुने मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। उस दौरान महारानी ने दोनों देशों के मेल-जोल को बढ़ाने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी न्योता भेजा था।

विज्ञापन
queen elizabeth death when she visited kamal haasan film set and why Big B could not go to buckingham palace
क्वीन एलिजाबेथ, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से नहीं पहुंच पाए थे बिग बी
उस दौरान अमिताभ बच्चन ने किसी खास वजह से उस न्योते को अस्वीकार कर दिया था, जिसका शायद उन्हें जिंदगीभर मलाल रहे। दरअसल उस वक्त अमिताभ अपनी फिल्म 'सरकार 3' के ट्रेलर लॉन्च की तैयारी में लगे थे, जो कि मार्च के फर्स्ट वीक में रिलीज होना था। इसके अलावा उनके पास अयान मुखर्जी की 'ड्रैगन', कबीर खान प्रॉडक्शन की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' जैसी फिल्में भी थीं। अपने पहले से किए जा चुके कमिटमेंट्स के चलते वह 'यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर' कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed