फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Queen Elizabeth II: इन एक्ट्रेसेस ने क्वीन का रोल निभा बटोरीं वाहवाही, एक ने तो गिनीज बुक में दर्ज करवाया नाम

Fri, 09 Sep 2022 10:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 09 Sep 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
queen elizabeth ii death these five actress played character of queen elizabeth ii on screen
फिल्मों में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय बनीं ये अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया। उन्होंने 96 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। एलिजाबेथ द्वितीय महज 25 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। अब उनके निधन के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा बनेंगे। ब्रिटेन की महारानी का फिल्मों और वेब सीरीज से खास कनेक्शन रहा है। कई कलाकारों ने महारानी का किरदार निभाया है। आइए उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का किरदार निभाया है।

queen elizabeth ii death these five actress played character of queen elizabeth ii on screen
हेलेन मिरेन - फोटो : सोशल मीडिया

हेलेन मिरेन
हेलेन मिरेन ने फिल्म 'द क्वीन' में ब्रिटिश रानी एलिजाबेथ द्वितीय का किरदार निभाया था और इस रोल में अभिनेत्रियों को खूब पसंद भी किया गया। मिरेन ने जिस अंदाज से इस किरदार को निभाया, लोग उनके दीवाने हो गए थे। इस किरदार के लिए अभिनेत्री ने अकादमी अवॉर्ड भी जीता था।

queen elizabeth ii death these five actress played character of queen elizabeth ii on screen
जेनेट चार्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया

जेनेट चार्ल्स
जेनेट चार्ल्स ने कई फिल्मों में क्वीन एलिजाबेथ-II का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की। माना जाता है कि वह कुछ कुछ क्वीन एलिजाबेथ जैसी ही दिखती हैं और इसी वजह से फिल्मों में उन्हें यह किरदार भी आसानी से मिलता था। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उन्होंने 'द नेकेड गन: फ्रॉम द फाइल्स ऑफ द पुलिस स्क्वाड', 'नेशनल लैम्पून्स यूरोपियन वेकेशन' और 'ऑल यू नीड इज कैश' जैसी कई फिल्मों में महारानी का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
queen elizabeth ii death these five actress played character of queen elizabeth ii on screen
सारा गैडन - फोटो : सोशल मीडिया

सारा गैडन
सारा गैडन ने ब्रिटिश कॉमेडी-ड्रामा 'ए रॉयल नाइट आउट' में राजकुमारी एलिजाबेथ का किरदार निभाया था, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजकुमारी एलिजाबेथ के जीवन को दिखाया गया और बताया गया कि कैसे अपने यंग डेज में एलिजाबेथ अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती थीं। 

विज्ञापन
queen elizabeth ii death these five actress played character of queen elizabeth ii on screen
क्लेयर फोय - फोटो : सोशल मीडिया

क्लेयर फोय
क्लेयर फोय ने वेब सीरीज 'द क्राउन' महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। इस सीरीज में रानी के जीवन के दो दशक से ज्यादा के बारे में बताया गया। वेब सीरीज की शुरुआत उन दिनों से होती है जब उनकी शादी राजकुमार से हुई थी। यह समय साल 1952 का था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed