फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस 3' का हाल भी सलमान खान की इन 5 फिल्मों की तरह ना हो जाए, पकड़ लेंगे माथा

Fri, 15 Jun 2018 05:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
race 3 review and salman khan most 5 flop films list
सलमान खान

ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है लेकिन फैंस और क्रिटिक्स के शुरुआती रिएक्शन देखें तो सलमान के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है। क्रिटिक्स का मानना है कि ना तो फिल्म की कहानी पर काम किया गया है और ना ही स्क्रीनप्ले में दम है। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तो यहां तक लिखा कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती। जिस तरह की समीक्षाएं आ रही हैं उसे देखकर तो ऐसा लग रहा है कि कहीं 'रेस 3' का हश्र भी सलमान की मोस्ट फ्लॉप फिल्मों की तरह ना हो जाए। चलिए हम आपको सलमान खान की ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी।

race 3 review and salman khan most 5 flop films list
सलमान खान और श्रीदेवी
चांद का टुकड़ा
निर्देशक सावन कुमार टाक की फिल्म 'चांद का टुकड़ा' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.2 करोड़ की कमाई की थी। श्रीदेवी और सलमान की ये फिल्म 19 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी।
race 3 review and salman khan most 5 flop films list
सलमान के साथ माधुरी

दिल तेरा आशिक
लॉरेंस डीसूजा की फिल्म 'दिल तेरा आशिक' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट माधुरी दीक्षित थीं। यह फिल्म 22 अक्टूबर 1991 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
race 3 review and salman khan most 5 flop films list
सलमान और करिश्मा

जागृति
बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.5 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म को सुरेश कृष्णन ने डायरेक्ट किया था। इसमें सलमान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 3 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
race 3 review and salman khan most 5 flop films list
सलमान खान और श्रीदेवी

चंद्रमुखी
श्रीदेवी और सलमान की इस फिल्म को देबालॉय डे ने डायरेक्ट किया था। 22 अक्टूबर 1993 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने महज 2.15 करोड़ की कमाई की थी और सलमान खान की फ्लॉप फिल्मोें में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed