फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandalwood Drug Case: ड्रग्स टेस्ट में धोखा देने के लिए इस अभिनेत्री ने यूरिन में मिलाया पानी, ऐसे पकड़ी गई चालाकी

Sat, 12 Sep 2020 08:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Sep 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Ragini Dwivedi drug peddling allegedly mixed water in her urine sample Media Reports
रागिनी द्विवेदी - फोटो : File Photo

बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा की हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। गिरफ्तारी से पहले सीसीबी ने रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी। अब खबर है कि ड्रग पैडलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुईं रागिनी ने अपने यूरिन में पानी मिलाकर ड्रग्स टेस्ट में धोखा देने की कोशिश की। 

Ragini Dwivedi drug peddling allegedly mixed water in her urine sample Media Reports
रागिनी द्विवेदी - फोटो : File Photo

रिपोर्ट्स की मानें तो रागिनी का टेस्ट गुरुवार को बंगलूरू के केसी जनरल हॉस्पिटल में हुआ था। यूरिन टेस्ट के जरिए यह पता किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में व्यक्ति ने कौनसा ड्रग्स लिया है। लेकिन, पानी मिलाने के बाद परिणाम ठीक नहीं आते। सीसीबी के अधिकारियों ने रागिनी के व्यवहार को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Ragini Dwivedi drug peddling allegedly mixed water in her urine sample Media Reports
रागिनी द्विवेदी - फोटो : file photo

कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स ने सैंपल में पानी की पहचान कर ली और बाद में रागिनी का दोबारा सैंपल लिया गया। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के अधिकारियों ने यह श्योर किया कि रागिनी फिर से सैंपल में पानी न मिला सकें। सूत्रों ने बताया कि रागिनी ने डिजिटल सबूत मिटाने के लिए अपने मोबाइल फोन से सारे संदेश हटा दिए लेकिन सीसीबी अधिकारी आंकड़ा हासिल करने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ragini Dwivedi drug peddling allegedly mixed water in her urine sample Media Reports
रागिनी द्विवेदी - फोटो : file photo

सीसीबी के अधिकारियों ने दावा किया कि अभी जांच पूरी होनी बाकी है। अधिकारियों को दो आरोपियों, रविशंकर (रागिनी द्विवेदी का करीबी दोस्त) और प्रशांत रांका के बीच चैट रिकॉर्ड मिला है। द्विवेदी को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने पिछले गुरुवार को हाई-प्रोफाइल पार्टियों के आयोजक वीरेन खन्ना के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर उनके घर की तलाशी ली थी

विज्ञापन
Ragini Dwivedi drug peddling allegedly mixed water in her urine sample Media Reports
रागिनी द्विवेदी - फोटो : File Photo

बता दें कि द्विवेदी का जन्म बंगलूरू में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed