फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Arrest: शिल्पा शेट्टी को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी शुरू, हर कारोबार में भागीदार

Tue, 20 Jul 2021 02:22 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jul 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Arrested in Mumbai: Mumbai Police Summons Shilpa Shetty For Enquiry Very Soon
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोने की खरीद फरोख्त के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे कारोबारी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की तैयारियां मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि पिछले 14 साल से फिल्मों से दूर होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी की लगातार बढ़ती दौलत के पीछे भी राज कुंद्रा के साथ उनकी कारोबारी भागीदारी का हाथ है। शिल्पा शेट्टी अपनी आय यूट्यूब, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी से जोड़ती रही हैं। उनके पास तकरीबन एक दर्जन ब्रांड एंडोर्समेंट भी बताए जाते हैं।



Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Arrested in Mumbai: Mumbai Police Summons Shilpa Shetty For Enquiry Very Soon
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शेट्टी की बतौर लीड अभिनेत्री आखिरी फिल्म ‘अपने’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। 14 साल बाद उनकी अगली फिल्म ‘हंगामा 2’ इसी हफ्ते रिलीज होनी है। वीनस म्यूजिक कंपनी के मालिक रतन जैन की निजी दिलचस्पी के चलते बनी इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी का खास रोल है और उन्हें उम्मीद रही है कि ये फिल्म उन्हें वापस हिंदी सिनेमा की मुख्य धारा में ले आएगी। शिल्पा शेट्टी हालांकि इस बीच रियलिटी शोज में खूब सक्रिय रही हैं और उनकी आमदनी का स्रोत टेलीविजन के अलावा सोशल मीडिया को भी बताया जा रहा है।

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Arrested in Mumbai: Mumbai Police Summons Shilpa Shetty For Enquiry Very Soon
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि राज कुंद्रा के सारे कारोबारी रिश्तों में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। जिस ऐप के जरिए तमाम अभिनेत्रियों के न्यूज वीडियोज का प्रसारण दुनिया भर में किया गया वैसे ही राज कुंद्रा के ऐप जेएल 50 के प्रचार वीडियो मे शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं। वह राज कुंद्रा के साथ राजस्थान रॉयल्स नाम की आईपीएल क्रिकेट टीम में भी शामिल थीं और सतयुग गोल्ड नाम की जिस कंपनी के खिलाफ सचिन जोशी ने शिकायत दर्ज कराई थी, उसमें भी शिल्पा शेट्टी भागीदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Arrested in Mumbai: Mumbai Police Summons Shilpa Shetty For Enquiry Very Soon
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट फिर से सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। बताते हैं कि इन पुराने पोस्ट को मुंबई पुलिस ने भी अपनी जांच में शामिल किया है। पुलिस की नजर शिल्पा शेट्टी की उन पोस्ट्स पर भी है जो उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के ठीक पहले या ठीक बाद में की हैं। कानून के मुताबिक सरोगेसी को किसी क्लीनिक के प्रचार प्रसार के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कानूनी जानकार ये भी बताते हैं कि एक स्वस्थ बच्चे के रहते दूसरा बच्चा सरोगेसी से करना भी गलत है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Arrested in Mumbai: Mumbai Police Summons Shilpa Shetty For Enquiry Very Soon
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई पुलिस को एक दिलचस्प जानकारी ये भी मिली है कि जब भी राज कुंद्रा किसी विवाद में घिरते हैं तो शिल्पा शेट्टी के ब्रांड एंडोर्समेंट की संख्या एकदम से बढ़ने लगती है। इसके पीछे की वजह समझने की कोशिश भी मुंबई पुलिस लगातार करती रही है। राज कुंद्रा की सोशल मीडिया ब्रांडिंग करने वाली टीम से भी पुलिस पूछताछ करने का मन बना रही है। इसके अलावा पुलिस को शक इस बात का भी है कि बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचाने के लिए भी राज कुंद्रा की टीम ने काफी पैसे खर्च किए हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘हंगामा 2’ की ब्रांडिंग एकदम से गिरी है, इसके अलावा सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘सुपर डांसर’ पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed