बॉलीवुड कपल्स में करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर को जो ख्याति मिली है, वो तो जगजाहिर है। तैमूर जन्म से ही स्टार बन गए हैं। उनसे जुड़ी कोई भी बात लंबे समय तक उनके प्रशंसकों से छिपी नहीं रह सकती है। छोटे भाई के आने के बावजूद उनके फैंस में कोई कमी नहीं आई है। तैमूर प्रशंसकों के बीच जितने प्रसिद्ध हैं, उतने ही उनके बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के बीच भी चर्चे हैं। इसी विषय में सैफ अली खान ने एक बार यह खुलासा किया था कि कुछ प्रोड्यूसर्स चाहते थे कि तैमूर फिल्मों के प्रमोशन का हिस्सा बनें लेकिन इसके लिए तैमूर की मम्मी करीना कपूर खान बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। तैमूर की फेम को देखते हुए पिता सैफ ने भी कह डाला था कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए तैमूर को लेकर सैफ के पास किस तरह के प्रस्ताव आ रहे थे।
खुलासा: तैमूर से विज्ञापन कराना चाहते थे सैफ अली खान, बेटे के लिए करीना ने कहा था- 'इतने चीप मत बनो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोड्यूसर्स ने की थी तैमूर को ले जाने की बात
आज से कुछ सालों पहले एक आरजे से बातचीत के दौरान सैफ ने ये बात बताई थी कि करीना एक अच्छी मां हैं और एक बार उन्होंने बताया था कि करीना ने उन्हें कहा था कि- ‘चीप मत बनो’। सैफ ने आगे और बताया था कि वे उस वक्त जिन भी प्रोड्यूसर्स के साथ काम करते थे वे कहते थे ‘हाहा, क्या हम उसे ले जा सकते हैं।
पहनाना चाहते थे नागा साधू वाली विग
कालाकांडी के लिए वे उसे रबर बैंड पहनाना चाहते थे। हंटर के लिए वे तैमूर को नागा साधू वाली विग पहनाना चाहते थे। तो जिस भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ सैफ काम कर रहे होते थे, वहां तैमूर को लेकर मजाक और उसे फिल्मों में, प्रमोशन में शामिल करने की बातें यूं ही होती रहती थीं।
तैमूर का दाम है भारी
जब करीना ने सैफ से कहा कि इतने चीप मत बनो, तुम अपने बेटे को नहीं बेच सकते। तब सैफ का जवाब होता है क्यों नहीं ? चलो उसे बेचें। सही में यार, वैसे भी वो इंटरनेट पर छाया रहता है। मैं इस प्लेटफॉर्म से कहना चाहता हूं कि किसी के पास भी नेपी की कोई एड है। अच्छे दाम में? अच्छे दाम नहीं बल्कि उसका दाम भारी है।
सैफ अली खान ये बात भी स्पष्ट कहते हैं कि एड से मिलने वाले पैसों को वे तैमूर को नहीं देंगे। लेकिन पढ़ाई के लिए जरूर वे उसे कुछ कैश देने के लिए राजी हो जाते हैं। बाकी के पैसे मैं खुद पर उड़ा दूंगा। अपने स्वीटजरलैंड वैकेशन पर वे ये राशि खर्च कर देंगे।