सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पहली बीवी को तलाक देकर राज कुंद्रा ने शिल्पा से रचाई थी शादी, गिफ्ट किया था 50 करोड़ का बंगला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Sep 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra birthday special his love story with shilpa shetty
Raj Kundra, Shilpa Shetty - फोटो : Social Media

बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बस कंडक्टर से की थी। आज राज कुंद्रा का नाम टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में आता है। 9 सितंबर 1975 को जन्मे  राज कुंद्रा का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको राज और शिल्पा की लव स्टोरी बता रहे हैं।

Trending Videos
Raj Kundra birthday special his love story with shilpa shetty
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra birthday special his love story with shilpa shetty
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि राज कुंद्रा ने उन्हें प्रपोज करने से पहले पेरिस का ली ग्रैंड होटल का पूरा बैंकेट हॉल बुक कर लिया था। राज ने शिल्पा को यह कहकर बुलाया था कि उन्हें दोस्तों के साथ अर्ली सपर करना है। इसके बाद जब शिल्पा वहां पहुंचीं तो राज कुंद्रा ने अपने घुटनों पर बैठ कर उन्हें रिंग के साथ सप्राइज दिया था। साथ में म्यूजिक भी बज रहा था।

Raj Kundra birthday special his love story with shilpa shetty
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram

उसी दौरान राज की पहली पत्नी कविता ने कहा था कि शिल्पा की वजह से राज ने उन्हें और उनकी न्यूबॉर्न बेटी को छोड़ दिया। कविता ने शिल्पा पर उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं शिल्पा का कहना था कि वो कभी कविता से मिली भी नहीं। जब वो राज से मिलीं तब तक वो कविता से अलग हो चुके थे।

विज्ञापन
Raj Kundra birthday special his love story with shilpa shetty
shilpa shetty raj kundra - फोटो : twitter

शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शिल्पा ने अपनी शादी पर डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed