{"_id":"610110a2a6a34333de7ed07d","slug":"raj-kundra-case-shilpa-shetty-husband-had-set-the-goal-by-2023-to-earn-rs-34-crore-from-adult-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: साल 2023 तक के लिए राज कुंद्रा ने सेट किया था गोल, अश्लील फिल्मों के जरिए कमाना चाहते थे इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: साल 2023 तक के लिए राज कुंद्रा ने सेट किया था गोल, अश्लील फिल्मों के जरिए कमाना चाहते थे इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। एक तरह जहां राज हिरासत में हैं तो वहीं पल पल उनसे जुड़ी कोई नई जानकारी सामने आ जा रही है। क्राइम ब्रांच की जांच में राज कुंद्रा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा की व्हाट्सएप चैट से और भी कई बातें सामने आईं हैं।
अश्लील फिल्मों से करोड़ों रुपये कमाने की थी प्लानिंग
पुलिस ने इस मामले में पहली चार्जशीट फाइल कर दी है जिसमें राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्म बिजनेस को लेकर फिर नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा ने कंपनी के लिए एक टारगेट सेट किया था। वो 2023 तक इन फिल्मों के जरिए 34 करोड़ रुपये कमाने का गोल लेकर चल रहे थे। इससे पहले भी एक खुलासे में क्राइम ब्रांच ने बताया था कि राज कुंद्रा करीब 9 करोड़ रुपयों में कई वीडियोज को बेचने की डील भी कर चुके थे।
Trending Videos
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा ने 2019 में अपना एप हॉटशॉट्स लंदन की केनरिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को बेच दिया था। हालांकि ये कंपनी राज कुंद्रा के जीजा आनंद बख्शी की है। कुंद्रा पर आरोप है कि मुंबई से ही अश्लील फिल्मों का कारोबार होता था। इतना ही नहीं उन्होंने गूगल और ऐप्पल एप द्वारा हॉटशॉट्स को हटाए जाने के बाद कमाई करने के लिए 'बॉलीफेम' नाम से एक और एप बनाने की तैयारी की थी और ये एप मॉडल्स के अडल्ट वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए तैयार किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है कि साल 2023 तक के लिए राज कुंद्रा ने गोल सेट किया था जिससे उन्हें करोड़ो रुपये कमाने थे। चार्जशीट के मुताबिक 2023-24 के फाइनेंशियल ईयर के लिए 146 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का टारगेट सेट किया गया था। इसमें 34 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट कमाए जाने की तैयारी की गई थी।
4 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि चार्जशीट में साल 2021-22 और 2022-23 की कमाई के अनुमान का भी ब्योरा है। राज कुंद्रा की कंपनी की प्लानिंग थी कि वो 21-22 में इस काम से करीब 36.50 करोड़ रुपये की रेवेन्यू और 4.76 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लें जबकि 2022-2023 के लिए ग्रॉस रेवेन्यू का अनुमान 73 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं लेकिन इस मामले में शिल्पा से भी पूछताछ की जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।