{"_id":"5a68306c4f1c1b86268b6023","slug":"raja-ratan-singh-role-was-first-offers-to-shahrukh-khan-in-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले 'पद्मावत' में शाहरुख को मिला था रतन सिंह का रोल, अब ठुकराने के कारणों पर बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले 'पद्मावत' में शाहरुख को मिला था रतन सिंह का रोल, अब ठुकराने के कारणों पर बड़ा खुलासा
Thu, 25 Jan 2018 07:57 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार बुधवार यानी 25 जनवरी को 'पद्मावत' पूरे देश में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रीव्यू शोज देखकर आए सभी फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म की जमकर सराहना की है। महारानी पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ हो रही है। अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में जहां रणवीर सिंह ने महफिल लूट ली तो महाराजा रतन सिंह के किरदार के साथ शाहिद कपूर पूरा न्याय करते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
मगर क्या आपको पता है कि भंसाली जब 'पद्मावत' के लिए कलाकार चुन रहे थे तब खिलजी के लिए रणवीर सिंह और पद्मावती के लिए दीपिका पादुकोण के नाम तय थे। महारावल रतन सिंह के किरदार के लिए वे किसी एक नाम को तय नहीं कर पा रहे थे। शूटिंग शुरू होने के बाद उन्होंने यह भूमिका शाहरुख खान को ऑफर की।
3 of 4
- फोटो : ANI
शाहरुख खान ने यह भूमिका ठुकरा दी। जानकारों के मुताबिक 'बादशाह खान' को इस रोल में दम नजर नहीं आया। उनके मुताबिक फिल्म खिलजी और पद्मावती के ही इर्दगिर्द घूमती है। ऐसे में शाहरुख ने इस रोल को अपने फिल्मी कद से बौना समझा। बाद में एक टीवी कलाकार को इस रोल के लिए चुना गया तो दीपिका नाराज हो गईं। वे अपने अपोजिट बड़े कलाकार को चाहती थीं। बाद में यह रोल शाहिद कपूर ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख ने भारी-भरकम फीस मांगी थी और भंसाली ने उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने से ही इनकार कर दिया। बता दें कि संजय लीला भंसाली के साथ शाहरुख खान ने 'देवदास' जैसी फिल्म में काम किया था। इसके बाद दोनों के रिश्तों में उस वक्त कड़वाहट घुल गई थी जब शाहरुख की 'ओम शांति ओम' और भंसाली की 'सांवरिया' की रिलीजिंग डेट सिल्वर स्क्रीन पर टकराई। इसे लेकर दोनों के बीच खूब घमासान हुआ। हालांकि बाद में फिर दोनों में संबंध ठीक हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।