फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajesh Khanna: 70 के दशक में राजेश खन्ना के स्टारडम का था जलवा, गाड़ी की धूल से मांग भर लेती थीं लड़कियां

Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna Birthday Know Interesting facts about Bollywood First Superstar
राजेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उनके स्टारडम के आगे आज भी हर सितारे की चमक फीकी ही लगती है। 70 के दशक में राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री में ऐसा राज किया जो किसी भी अभिनेता के लिए आज भी सपने जैसा है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...


Jehanabad Of Love And War: मोहब्बत के साथ अपराध की कहानी, रिलीज हुआ 'जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर' का जबरदस्त टीजर

Rajesh Khanna Birthday Know Interesting facts about Bollywood First Superstar
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री में लंबे समय तक राज किया। इस दौरान उन्हें दर्शक इतना ज्यादा पसंद करते थे कि उस जमाने में बच्चो के नाम भी राजेश रखने का एक ट्रेंड सा चल गया था। राजेश की फैन फॉलोइंग महिलाओं में सबसे ज्यादा थीं। राजेश के लिए फीमेल फैंस की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लड़कियां उनकी फोटो से शादी कर लेती थीं। इसके अलावा बहुत से फीमेल फैंस तो सारी हदें पार कर देती थीं। कहा जाता है कि उस जमाने में कई महिलाएं अपने फेवरेट स्टार को खून से चिट्ठियां लिखा करती थीं। 
Bhumi Pednekar: 'लस्ट स्टोरीज' के दौरान बेहद नर्वस थीं भूमि पेडनेकर, इंटीमेट दृश्यों को लेकर कही यह बात

Rajesh Khanna Birthday Know Interesting facts about Bollywood First Superstar
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

उस समय की कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि जहां भी राजेश खन्ना की सफेद कार रुकती थी, लड़कियां उसे अपनी लिपस्टिक से गुलाबी रंग का कर देती थीं। वहीं, कई मैग्जीन में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि लड़कियां उनकी कार की धूल से खुद की मांग भी भर लेती थीं। राजेश खन्ना के लिए जैसी दीवानी फैंस में देखी गई वह आज तक किसी भी कलाकार के लिए नहीं दिखी। 
Malaika Arora: शादी करने वाली हैं मलाइका अरोड़ा, दहेज में लेकर जाएंगी मां के कंगन?

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna Birthday Know Interesting facts about Bollywood First Superstar
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दशक के लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और लोगों के दिल जीते। 'आराधना', 'सच्चा झूठा', 'कटी पतंग', 'हाथी मेरे साथी', 'महबूब की मेहंदी', 'आनंद', 'आन मिलो सजना', 'आपकी कसम' जैसी फिल्मों ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म 'आनंद' को उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म माना जा सकता है। फिल्म में उन्होंने एक कैंसर पीड़ित युवक का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए थे।
Tunisha Sharma: पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा आरोपी शीजान, तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के भी दर्ज होंगे बयान
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed