सब्सक्राइब करें

Rajit Kapur Birthday: कभी गांधी तो कभी जासूस बना यह कलाकार, किरदारों संग प्रयोग करने में भी दिखाई महारत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 May 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
Rajit Kapur Happy Birthday Know About His Famous Role Played Characters News in Hindi
रजित कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रजित कपूर छोटे और बड़े पर्दे की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई मशहूर टीवी शो में काम किया है और बॉलीवुड फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं। एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन की दुनिया में भी रजत का दखल रहा है। वह एक निर्देशक के रूप में भी बखूबी पहचाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने थिएटर में भी खूब काम किया है। आज उनका जन्मदिन है। बता दें कि रजित कपूर का जन्म 22 मई, 1960 को अमृतसर में हुआ था। अपने अब तक के करियर में वह कई फिल्मों और टीवी सीरीज में काम कर चुके हैं। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण किरदार बखूबी निभाए हैं। पर्दे पर वह कभी गांधी बनकर आए तो कभी डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी के रूप में पहचान बनाई। आइए जानते हैं उनके कुछ चर्चित किरदारों के बारे में...
Trending Videos
Rajit Kapur Happy Birthday Know About His Famous Role Played Characters News in Hindi
टीवी सीरीज 'ब्योमकेश बख्शी' में रजित ने डिटेक्टिव की भूमिका निभाई - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्योमकेश बख्शी' (1993)
रजित कपूर ने वर्ष 1993 की मशहूर टीवी सीरीज 'ब्योमकेश बख्शी' में प्रसिद्ध बंगाली डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की प्रमुख भूमिका निभाई। दरअसल ब्योमकेश बख्शी लोकप्रिय बंगाली लेखक शरदेंदु बंद्योपाध्याय द्वारा रचा गया, एक काल्पनिक किरदार था। मगर रजित ने अपने अभिनय के दम पर पर्दे पर इसे जीवंत बना दिया था। इस टीवी सीरीज का निर्देशन बासु चटर्जी ने किया था। वास्तव में रजित को पहली बार मीडिया में पहचान इसी टीवी सीरीज के बाद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajit Kapur Happy Birthday Know About His Famous Role Played Characters News in Hindi
रजित कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' (1996)
रजित कपूर ने 1996 में आई फिल्म 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' में महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्माण भारत-दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर किया था। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था। रजित कपूर के अलावा पल्लवी जोशी ने इस फिल्म में कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए रजित कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। सबसे खास बात कि रजित कपूर सिल्वर स्क्रीन पर महात्मा गांधी का रोल करने वाले पहले भारतीय हैं।

Rajit Kapur Happy Birthday Know About His Famous Role Played Characters News in Hindi
रजित कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'रॉकेट बॉय' (2022)
यह वेब सीरीज होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई की प्रेरक कहानी है। इस सीरीज में आठ कड़ियां हैं, जो चालीस-चालीस मिनट की हैं। इस सीरीज में रजित कपूर ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का किरदार अदा किया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
Rajit Kapur Happy Birthday Know About His Famous Role Played Characters News in Hindi
फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' (अपकमिंग)
आर. माधवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का 19 मई को 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो भारतीय वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के लाइफ पर बेस्ड है। रजित कपूर इस फिल्म में विक्रम साराभाई के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एक जून 2022 को सिनेमघरों में रिलीज होगी। इसमें आर. माधवन ने डॉक्टर नंबी नारायणन का किरादर निभाया है। इन प्रमुख किरदारों के अलावा रजित कपूर ने 'सूरज का सातवां घोड़ा', 'मम्मो', 'सरदारी बेगम', 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'गुलाम', 'जुबीदा', 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस', 'मैंने गांधी को नहीं मारा', 'वेलडन अब्बा', 'सिंह साब द ग्रेट', 'बार बार देखो', 'की एंड का', 'बेगम जान', 'राजी', 'बाइपास रोड' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed