फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' की असिस्टेंट डायरेक्टर ने राजकुमार हिरानी पर जड़े यौन शोषण के आरोप, बोलीं- '6 महीने से...'

Sun, 13 Jan 2019 05:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 13 Jan 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
rajkumar hirani accused sexual harassment by sanju assistant
rajkumar hirani - फोटो : Amar Ujala

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतते आए हैं। मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बनाने वाले हिरानी अब #MeToo मूवमेंट की चपेट में फंस गए हैं। हफिंग्टन पोस्ट के मुताबिक उन पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

rajkumar hirani accused sexual harassment by sanju assistant
rajkumar hirani - फोटो : BBC

महिला ने आरोप लगाया कि संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार  हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।

rajkumar hirani accused sexual harassment by sanju assistant
rajkumar hirani - फोटो : file photo

महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में संजू फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। साथ ही उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar hirani accused sexual harassment by sanju assistant
Rajkumar Hirani - फोटो : file photo

महिला के आरोप लगाने के बाद राजकुमार हिरानी की ओर से बयान आया है। उनके वकील आनंद देसाई ने कहा कि इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर विधु विनोद चोपड़ा की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
rajkumar hirani accused sexual harassment by sanju assistant
ek ladki ko dekha to esAa lga - फोटो : file photo

पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है से राजकुमार हिरानी का नाम गायब है। उस वक्त इसके पीछे की वजह पता नहीं चली थी लेकिन अब माना जा रहा है कि यौन शोषण की शिकायत मिलने की वजह से ऐसा किया गया। बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। उनके साथ राजकुमार हिरानी भी फिल्म को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed