हिंदी सिनेमा में मौजूदा चोटी के तीन सितारों की पिछले साल तक जब भी गिनती की जाती थी तो गिनती रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना पर आकर अटकती रही। लेकिन इस टॉप थ्री की पोजीशन में राजकुमार राव तेजी से अपनी जगह बनाते दिख रहे हैं। और इसका सबूत शनिवार को तब सामने आया जब मुंबई में खबर फैली कि अक्षय कुमार की छोड़ी फिल्म में इसके निर्माताओं ने राजकुमार राव को ले लिया है। अक्षय की फिल्म मिलना राजकुमार की ब्रांड वैल्यू में मोटा इजाफा माना जा रहा है।
राजकुमार की झोली में गिरी अक्षय से छिटकी फिल्म, ‘स्त्री’ में पार्टनर रहीं श्रद्धा कपूर संग बनी जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बाद अपनी पहली फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग करने अक्षय कुमार जब ग्लासगो गए तो इसके तमाम सारे साइड इफेक्ट्स हुए। फिल्म के प्रोड्यूसर वाशू भगनानी की पहले से तैयार फिल्म ‘कुली नंबर वन’ ओटीटी को बिक गई। उसके पैसे से बताते हैं ‘बेल बॉटम’ बनी, वाशू भगनानी को नुकसान न हो तो अक्षय ने उनकी एक और फिल्म करने को हां कर दी, जिसे फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज निर्देशित करने वाले थे। लेकिन, अक्षय कुमार की पहले से पूरी हो चुकी फिल्मों की ही कतार इतनी लंबी हो चुकी है कि उन्हें अब अपनी अगली फिल्मों की लिस्ट फिर से चेक करनी पड़ रही है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ पूरी होने वाली है। इसके बाद उन्हें वाशू भगनानी की मुदस्सर अजीज निर्देशित फिल्म करनी थी लेकिन जानकारी के मुताबिक अक्षय और प्रोड्यूसर ने इस फिल्म की बजाय निर्देशक जगन शक्ति की उस फिल्म पर काम करने का मन बनाया है जिसमें अक्षय कुमार का डबल रोल है। फिल्म का नाम फिलहाल ‘मिशन लॉयन’ बताया जा रहा। जगन शक्ति के साथ अक्षय इससे पहले फिल्म ‘मिशन मंगल’ कर चुके हैं।
मुदस्सर अजीज की फिल्म से यूं अक्षय कुमार के खुद ही बाहर हो जाने से मुदस्सर की तो लॉटरी लग गई है। खबरों के मुताबिक लगातार तीन हिट फिल्में ‘छलांग’, ‘लूडो’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ दे चुके राजकुमार राव ने उनकी इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी है और सोने पर सुहागा ये कि फिल्म ‘स्त्री’ में पार्टनर रहीं हीरोइन श्रद्धा कपूर भी राजकुमार के साथ ये फिल्म करने को तुरंत तैयार हो गईं।
राजकुमार राव ने हाल ही में भूमि पेडनेकर के साथ देहरादून में फिल्म ‘बधाई दो’ का लंबा शेड्यूल पूरा किया है। इन दिनों वह अपनी अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘रूही’ के प्रचार में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनको साथ मिला है जान्हवी कपूर का। टीन एजर्स में लोकप्रिय हीरोइनों के साथ काम करके राजकुमार धीरे धीरे फिर से अपनी उस पोजीशन पर पहुंच रहे हैं, जिस पर उनकी दावेदारी सबसे तगड़ी मानी जाती रही है। अगर ‘रूही’ हिट हुई तो हिंदी सिनेमा के टॉप थ्री हीरोज में उनकी एंट्री पक्की है।