रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' और अजित की 'विश्वासम' का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत स्टारर 'पेट्टा' कमाई के मामले अजित कुमार की 'विश्वासम' को टक्कर दे रही है। अजित की 'विश्वासम' तमिलनाडु में पोंगल वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
रजनीकांत की 'पेट्टा' पहुंची 100 करोड़ के करीब, अजित की 'विश्वासम' ने 6 दिनों में किया इतना कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात करें पेट्टा के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 4 दिन में ही 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। तमिलनाडु में 'विश्वासम' की अच्छी कमाई हो रही है। वहीं पेट्टा हिंदी वर्जन में खास सफल नहीं है। फिल्म ने 6 दिन में 3 करोड़ की कमाई ही की है।
भारत में रजनीकांत की फिल्म ने अब तक 71.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं अजित कुमार की विश्वासम ने 60.25 करोड़ की कमाई की है। पेट्टा और विश्वासम की पूरे भारत में कमाई को देखें तो दोनों फिल्मों के बीच 11 करोड़ का अंतर है लेकिन पेट्टा बड़े पैमाने पर और तीन भाषाओं में रिलीज हुई है। बता दें रजनीकांत पेट्टा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ और अजित की फिल्म 'विश्वासम' ने 16.25 करोड़ रुपए कमाई थी।